RCB W vs MI W : मुंबई ने दी आरसीबी को तगड़ी पटखनी, 9 विकेट से जीता लीग का दूसरा मुकाबला
By Manika Paliwal On March 6th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ है। यह मुंबई की टीम दूसरा मुकाबला जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है तो वही आरसीबी की कोशिश भी टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की है। हालांकि बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने बहुत ही आसानी से लक्ष्य को प्राप्त करते हुए इस लीग में अपनी दूसरी जीत को हासिल किया है।
आरसीबी ने मुंबई को दिया 156 रनों का लक्ष्य
आरसीबी के कप्तान स्मृति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत काफी ठीक-ठाक थी पहले विकेट के लिए सोफी डिवाइन और कप्तान स्मृति ने 39 रन जोड़े हालांकि इसके बाद टीम ने 4 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए और बैक फुट पर आकर लुढ़क आई। दिशा टीम के लिए एक भी रन बनाने में नाकामयाब साबित हुई तो वही एलिस पैरी ने 7 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली
रिचा घोष ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए तो वही कनिका आहूजा ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। प्रियंका पाटिल ने टीम के लिए 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की पारी खेली थी मेगन शुट ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचाया। बता दें कि मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए और साइका इशाक अमेलिया कैर को दो-दो विकेट हासिल हुए। नेट शिविर और पूजा ने दो-दो विकेट लिए है।
मुंबई में जीता मुकाबला
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई की शुरुआत काफी अच्छी हुई । टीम की सलामी बल्लेबाज आशिका भाटिया ने जहां 19 गेंदों पर 23 रन बनाए तो नेट शिवर ने 55 रन हिली मैथ्यूज ने 77 रन बनाएं।