WPL 2023 Auctions : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस टीम का हिस्सा बनी भारतीय महिला टीम की कप्तान
By Manika Paliwal On February 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

वुमंस प्रीमियर लीग को लेकर ऑक्शन आज मुंबई में जारी है। वहीं इस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आयोजन 4 से 26 मार्च के बीच में खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने वाली इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। यानी की एक टीम में 18 खिलाड़ियों की मौजूदगी होगी।
Read More : Womens IPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगी सबसे पहली बोली, करोड़ो की रकम के साथ आरसीबी में हुई शामिल
मुंबई के लिए खेलेंगे हरमनप्रीत कौर
स्मृति मंधाना के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई के लिए खेलती हुई दिखाई देंगी। नीलामी में भारतीय कप्तान को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा है। हालाकिं इस महिला खिलाड़ी के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। बता दें कि हम T20 क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल है जहां उनका बेस प्राइस 50 लाख था तो वहीं करोड़ों में एक खिलाड़ी की बोली लगी है।
दमदार है इंटरनेशनल रिकॉर्ड
बात अगर इस खिलाड़ी के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की करें तो उनके पास 147 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का अनुभव है। जिसमें हरमनप्रीत में 107 की स्ट्राइक रेट और 28 की औसत के साथ 2956 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी खिलाड़ी के नाम पर 32 विकेट शामिल है हरमनप्रीत मिडिल ऑर्डर की एक शानदार और खतरनाक बल्लेबाज है इसी वजह से उन्हें खरीदने के लिए लंबी चौड़ी बोली लगी है।