MUMBAI INDIANS WPL: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, 4 मार्च को गुजरात के साथ है पहली भिड़ंत
By Manika Paliwal On February 25th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय ही बचा है। बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल का आगाज हो रहा है। जिसने पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स के बीच में खेला जाएगा। वहीं इसी भी मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले ही अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
सोशल मीडिया पर जर्सी शेयर कर दी जानकारी
https://www.instagram.com/p/CpE4M1bs0o-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2b8d2629-71c1-4055-8e7d-f24783f5d4e3
बता दें कि 4 मार्च को गुजरात टाइटस और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट की टीम ने अपनी जैसी को सबके सामने रखा है। उनकी जर्सी का रंग हल्के नीले कलर की है। जिस पर साइड में डाल को गोल्डन बॉर्डर बने हुए हैं। इस दौरान कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि यही हमारी पहली “यहां मुंबई के सूरज, समंदर, नीला और सुनहरा रंग. WPL की हमारी पहली जर्सी.”
5 टीमें खेलेंगी 22 मुकाबले
दरअसल बीसीसीआई ने विमिंस आईपीएल के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया है। पहले सीजन में कुल 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें से सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे टूर्नामेंट के कुल 5 टीमें मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,दिल्ली कैपिटल्स,गुजरात टाइटस आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्ट और जिंतामनी कलिटा।
Read More : IPL Auction के लिए खिलाड़ियों के नाम दर्ज, देखिए लिस्ट किस देश से आएं कितने आवेदन