अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा शतक इसके साथ ही बनाई रिकार्ड्स की झड़ी

By Manika Paliwal On October 17th, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा शतक इसके साथ ही बनाई रिकार्ड्स की झड़ी

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार यानी कि आज के दिन 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के मुकाबले को खेलते हुए अपना तूफानी शतक जड़कर एक रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। आपको बता दें कि विराट ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 122 रनों की शानदार पारी खेली और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1020 दिनों के बाद उन्होंने ये शतक लगाया हैं।

विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था हालांकि इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने कई सारे रिकार्ड्स को अपने नाम किए हैं तो चलिए आपको बताते हैं।

Read More : IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी रच सकते है इतिहास, डालें एक नजर

रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंचे विराट कोहली

virat kohli

जानकारी दी आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। विराट अपना 71 वां शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं।

सबसे तेज 71 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

virat kohli

सबसे तेज 71 शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 522 पारियों में यह कारनामा कर डाला है। आपको बता दें कि विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया है।

24000 इंटरनेशनल रन किए पूरे

virat kohli

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट ने अपने 24000 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद यहां तक पहुंचने वाले यह भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन चुके हैं।

Read More  : मैच के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, टीवी पर बैठकर बहुत सारे लोग सलाह देते है लेकिन जब मैंने टेस्ट कप्तानी…..