मैच के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, टीवी पर बैठकर बहुत सारे लोग सलाह देते है लेकिन जब मैंने टेस्ट कप्तानी…..

By Manika Paliwal On October 17th, 2026

virat kohli

विराट कोहली के लिए एशिया कप 2022 काफी लकी साबित हो रहा है। क्योंकि वह इस दौरान धीरे-धीरे अपने प्राइम फॉर्म में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। बीते तीन मैचों में विराट ने 2 शतक लगाए हैं और एशिया कप में अब तक वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। लेकिन इस बीच विराट कोहली ने एक और बड़ा खुलासा किया है। दरअसल आपको बता दें कि विराट कोहली ने टीवी पर सजेशंस देने वाले कई सारे एक्सपर्ट को लेकर के दिल खोल कर बातें कहीं है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है।

Read More : विराट कोहली ही नहीं बल्कि ये खिलाड़ी भी खेल चूका है तीनों फॉर्मेट में 100 मैच, नाम जान हैरान हो जाएंगे आप

विराट कोहली ने बयां किया अपना दर्द

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। विराट कोहली ने दिल खोलकर कहा है कि टीवी पर सजेशन देने वाले कई सारे एक्सपर्ट्स और और खिलाड़ी मिल जाते हैं। लेकिन जब उन्होंने टेस्ट कैप्टंसी छोड़ी तो सिर्फ एक ही इंसान ऐसा था। जिसका उन्हें मैसेज आया और वह तेज सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी

जी हां आपको बता दें कि लगभग 8 महीने बाद विराट कोहली ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया है। विराट ने 15 जनवरी 2022 को टेस्ट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद रोहित शर्मा को टीम का ऑल फॉर्मेट कप्तान बनाया गया था। लेकिन विराट ने खुलासा करते हुए कहा है कि मेरा नंबर ना जाने कितने लोगों के पास है। लेकिन उस समय सिर्फ मुझे एक ही व्यक्ति ने मैसेज किया।

पत्रकार ने पूछा विराट से सवाल

virat kohli

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने विराट से कई सारे सवाल पूछे उनमें से एक था कि आपके बारे में महान खिलाड़ी बात करते हैं। आपको कठिन समय में किसने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। हालांकि विराट इस सवाल को सुनकर थोड़ा सा मुस्कुराए जिसके बाद उन्होंने एक लंबा चौड़ा जवाब दिया उन्होंने कहा

“मैं आपको एक चीज बोल सकता हूं। जब मैंने टेस्ट कैप्टंसी थोड़ी तो मुझे सिर्फ एक ही इंसान का मैसेज आया। और मैं उसके साथ खेला हूं। वह है सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी। कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास मेरा नंबर है। टीवी पर कई सारे लोग सजेशन देते हैं। लोगों के पास बहुत बोलने के लिए भी सामान होता है लेकिन जिनके पास मेरा नंबर है उनका मुझे एक भी मैसेज नहीं आया।”

एक रिस्पेक्ट एक कनेक्शन सच्चा होता

virat or dhoni

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब आप एक रिस्पेक्ट एक कनेक्शन सच्चा होता है। तो वह ऐसा होता है कि दोनों ही तरफ सिक्योरिटी है ना मुझे उनसे कुछ चाहिए और ना उनको मुझसे मैंने उनसे कभी इनसिक्योर फील नहीं किया और ना ही उन्होंने मुझसे अगर कोई भी सजेशन कोई पूरी दुनिया के सामने दे रहा है। तो मेरे लिए उसकी वैल्यू कुछ भी नहीं है। क्योंकि अगर वह मेरे मतलब की चीज है तो आप मुझसे आमने सामने आ कर बात कर सकते हैं।

Read More : IND vs HK: हांगकांग के चहेते बने विराट कोहली, मैच के बाद हांगकांग टीम ने दिया ये शानदार गिफ्ट