GG vs RCB : शनिवार को गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी के बीच होगी भिड़ंत, जानिए पूरी मैच डिटेल्स
By Manika Paliwal On March 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

GG vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच इस लीग का 16 वां मुकाबला 18 मार्च यानी कि शनिवार के दिन मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां गुजरात की टीम ने अभी तक 6 मुकाबले खेलते हुए महल दो मुकाबलों में ही जीत हासिल की हैं। तो वहीं आरसीबी ने 6 मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत को अपने नाम किया है। ऐसे में दोनों ही टीमें मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आएंगी। क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन चलिए बताते हैं।
Read More : DC-VS-GT : एश्ले गार्डनर को मिला MOM का ख़िताब, गुजरात के लिए खेली अर्धशतकीय पारी
मैच डिटेल
आरसीबी बनाम गुजरात के बीच यह मुकाबला 18 मार्च यानी कि शनिवार के दिन मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। जबकि टॉस की प्रक्रिया 7:00 बजे संपन्न हो जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह