DC-VS-GT : एश्ले गार्डनर को मिला MOM का ख़िताब, गुजरात के लिए खेली अर्धशतकीय पारी

By Manika Paliwal On March 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

DC-VS-GT : एश्ले गार्डनर को मिला MOM का ख़िताब, गुजरात के लिए खेली अर्धशतकीय पारी

DC VS GT : महिला प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। लीग के आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं। गुजरात और दिल्ली के बीच विमंस प्रीमियर लीग का यह 14 वां मुकाबला खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए गुजरात को बनाया जिसके बाद टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का लक्ष्य टीम को दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब हुई और मुकाबला गुजरात में जीत लिया।

Read More : DC VS RCB : विमंस प्रीमियर लीग में लगातार मुकाबला हारने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

एश्ले गार्डनर को मिला MOM का ख़िताब

“यही वह खेल था जिसकी मुझे तलाश थी। लगा कि मैं असंगत रही हूं, लेकिन आज बल्ले और गेंद से प्रदर्शन सही रहा। सही संतुलन मिला। हमने गुच्छों में बहुत अधिक विकेट गंवाने की बात की थी, इसलिए विचार खुद को समय देने का था क्योंकि भारत में हम तेजी से मैदानों के साथ पकड़ बना सकते हैं। जैसा कि टूर्नामेंट चल रहा है, स्पिन ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। यह विकेट से थोड़ा धीमा है, इसलिए हम अपनी प्राकृतिक लेंथ पर गेंदबाजी कर सकते हैं”

मैच का हाल

गुजरात में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात में 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत काफी खराब थी।

टीम के लिए सोफिया ने 6 गेंदों में 4 रन बनाने का काम किया तो वही एल वोल्वार्ड्ट ने 45 गेंदों में 57 रन बनाए। टीम के लिए हरलीन देओल ने 33 गेंदों में 31 रन बनाने का काम किया था। वही टीम के लिए एशले गार्डनर 51 रनों पर नाबाद रहे। टीम के लिए हेमलता ने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया। 12 गेंदबाज़ी की गए तो दिल्ली की तरफ से जोनासेन ने दो विकेट मरिजाने और अरुंधति रेडी को एक-एक विकेट मिला।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। जहां कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद में 18 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी थी तो वहीं शेफाली वर्मा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए इस कैप्सी ने 11 गेंदों में 22 रन बनाने का काम किया टीम के लिए जेमिमा ने 4 गेंदों पर 1 रन बनाया तो वही मरिजाने ने 29 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। जेस जोनसन ने 10 गेंदों में 4 रन तानिया भाटिया ने 4 गेंदों में 1 रन राधा यादव ने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया।

Read More : DEL VS MI : हरमनप्रीत कौर की टीम के आगे फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स,मुंबई ने DC को 8 विकेट से हराकर लीग में दर्ज की तीसरी बड़ी जीत