बाबा से मिलकर विराट कोहली को क्या मिलती है आध्यात्म की शक्ति, ये मुकाबलें दे रहे है गवाही
By Manika Paliwal On January 31st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

साल 2023 की शुरूआत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए काफी अच्छी रही है। इस साल के पहले ही मुकाबले में जहां उन्होंने शतक लगाकर साल का आगाज किया है तो वहीं उनके सामने अब बॉर्डर गावस्कर सीरीज एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। वही सीरीज के लिए विराट कोहली का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। ऐसे में विराट इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही अध्यात्म से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं कैसे चलिए बताते हैं।
Read More : शर्टलेस होकर समंदर किनारे पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया में छाई विरूष्का की जोड़ी
पत्नी अनुष्का के साथ टेका मत्था
दरअसल विराट कोहली इन दिनों मंदिरों और आश्रमों में खूब दिखाई दे रहे हैं। दरअसल विराट की कामयाबी का रास्ता ही यहां से शुरू हो रहा है। कैसे इसके पीछे एक बड़ी वजह छुपी है। जबसे विराट मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं तब से लगातार उनका बल्ला क्रिकेट के मैदान में धमाल मचा रहा है।
विराट को मिलती है अध्यात्म उसे ताकत
विराट कोहली अध्यात्म से ताकत मिलती है। मानसिक शांति मिलती है हालांकि जब से विराट ने मंदिरों के दर्शन शुरू किए हैं। तब से लगातार उनके बल्ले में भी निखार देखने को मिला है। बता दें कि विराट ने एशिया कप से लंबा ब्रेक लिया था। जिसके बाद से ही वह अध्यात्म से जुड़े और उन्होंने अपनी वापसी की विराट ने पांच मैचों में 276 रन बनाए हैं। वही 3 साल के शतक वाले सूखे को भी खत्म किया है। इतना ही नहीं विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप के बाद भी नैनीताल में नीमकरोरी बाबा के दर्शन के लिए गए थे। जहां उन्होंने मत्था टेका था और तुरंत बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में शतकीय पारी खेली थी।
Read More : शर्टलेस होकर समंदर किनारे पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया में छाई विरूष्का की जोड़ी