शर्टलेस होकर समंदर किनारे पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया में छाई विरूष्का की जोड़ी
By Manika Paliwal On January 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में जाने के लिए काफी साल एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट अपने फैंस का भी पूरा ध्यान रखते हुए अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी एक साथ बने रहते हैं और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इसे भी अनुष्का और विराट का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।
Read More : 5 ऐसे क्रिकेटर जो अपने करियर के दौरान बदल बैठे अपना धर्म, भारतीय भी हैं लिस्ट में शामिल
समंदर किनारे शर्टलेस हुए विराट कोहली
https://www.instagram.com/p/CnYkbndPeXT/
शनिवार को विराट कोहली ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया और इस पर रेड कलर की इमोजी के साथ कैप्शन दिया इस तस्वीर में विराट कोहली अनुष्का शर्मा समंदर किनारे ब्रेकफास्ट इंजॉय कर रहे हैं। जिसमें विराट कोहली शर्टलेस हैं वह नीचे शॉर्ट्स पहने हुए हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ने वाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं। विराट के हाथ में हेल्दी ड्रिंक है तो वही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस तस्वीर पर 20 मिनट के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
कल खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला
लकी ड्रा टेस्ट में तिरुवंतपुरम में है। जहां भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला खेलना है भारतीय टीम इस समय 2-0 से सीरीज में आगे हैं इससे पहले उसने 21 से T20 सीरीज को अपने नाम किया था। ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। जिसमें सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है क्योंकि वह समय काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।
गुवाहाटी में खेली थी शतकीय पारी
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन शुभ्मन गिल ने 70 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 4 रन बनाए थे लेकिन तीसरे मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर से शानदार फॉर्म में दिखाई दे सकते हैं।