TNPL 2023:- जसप्रीत बुमराह और उमरान मलिक जैसे घातक गेंदबाज की हुई भारत में एंट्री पलक झपकते ही बाजी पलटने की रखता है काबिलियत
By Sangeeta Tiwari On June 23rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

TNPL 2023:- नेल्लाई रॉयल किंग्स और आई ड्रीम तिरुपुर तमिजंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपा रहा है, कि अब अपने आक्रमक प्रदर्शन के चलते यह खिलाड़ी लगातार सुर्खियों का विषय बना हुआ है। इस गेंदबाज ने 17 रनों पर विपक्षी टीम के आधे खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज दिया, और इसके साथ ही टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम भी किया। इन्ही कारणों के चलते किस गेंदबाज की आक्रमक गेंदबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं।
पहले से ही निश्चित थी हार
यहां जिस गेंदबाज के बारे में बात की जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि पी भुवनेश्वरण है, जो अपनी कातिलाना गेंदबाजी से चारों तरफ कहर बरपा रहे हैं। नेल्लाई रॉयल किंग्स और ड्रीम तिरूपुर तमिजंस के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के खेले गए मुकाबले में यह गेंदबाज आक्रमक गेंदबाजी कर सुर्खियों में छाया हुआ है।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के दसवें मुकाबले में नेल्लाई रॉयल किंग्स द्वारा टॉस हारकर पहले उन्हें बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं दूसरे ओवर में पी भुनेश्वरण द्वारा नेल्लाई रॉयल किंग्स के हारने की स्थिति प्रकट कर दी गई, उन्होंने विपक्षी टीम के बड़े से बड़े खिलाड़ियों को हराते हुए टीम को कमजोर कर दिया गया।
इन खिलाड़ियों पर साधा गया निशाना
वही दूसरे ओवर के दौरान पी भुवनेश्वरण द्वारा विकेट लेने की शुरुआत की गई जोकि अंतिम ओवर तक चलता रहा। नेल्लाई रॉयल किंग की पारी की आखिरी गेंद पर भी वह विकेट ले बैठे, इन्हीं कारणों के चलते इस गेंदबाज के सामने विपक्षी टीम मात्र 18 ओवर ही खेल सकी।
वह श्री निरंजन, उल सूर्य प्रकाश, अरुण कार्तिक, जी अजीतेश और एसएस वारियर का विकेट लेते नजर आए। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया, जिसके चलते उनकी टीम छठे स्थान पर काबिज हो गई है।