World Cup की 15 सदस्यीय टीम हुई निर्धारित, धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बुमराह और अय्यर की भी होगी वापसी, रिंकू और यशस्वी की चमकेगी किस्मत

क्रिकेट का महाकुंभ कहलाने वाला World Cup 2023 अब बहुत जल्द ही खेला जाएगा। इस साल भारत में अक्टूबर नवंबर महीने में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए रोहित शर्मा और उनकी टीम परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए इस खिताब को जीतने का भरपूर प्रयास करेगी, जिसके लिए भारतीय टीम की अभी से जोरदार तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं बीसीसीआई की तरफ से वर्ल्ड कप 2023 को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

एमएस धोनी को वर्ल्ड कप 2023 के लिए मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जाता है। उनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने हमेशा बुलंदियों की ऊंचाइयों को छुआ है। अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को तीनों प्रारूपों का चैंपियन बनाया। भारत उनके नेतृत्व में साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा। अपने 15 साल के करियर में धोनी ने टीम को कई बार पहले स्थान पर पहुंचाया है।

धोनी ने टीम के लिए जो योगदान दिया है, उसे भुला पाना नामुमकिन है। अब ऐसी स्थिति में धोनी के अनुभव का भरपूर फायदा बीसीसीआई इस साल खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 में उठाने का भरपूर प्रयास करेगी। बीसीसीआई विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के खेमे में धोनी को शामिल करते हुए मेंटॉर बना सकती है। धोनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को टीम को चैंपियन बनाने में काफी सहायता मिल सकती है। इससे पहले साल 2021 में भी T20 वर्ल्ड कप के दौरान धोनी को मेटॉर बनाया गया था।

बुमराह – अय्यर की भी होगी वापसी

वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। जहां ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, वहीं स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल 2023 के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनके घुटनों की सर्जरी करानी पड़ी।

इसके अतिरिक्त भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर पीठ के दर्द के चलते इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रही है, कि जल्द ही वह वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के खेमे में शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अगस्त में खेली जाएगी, जिसमें मैदान पर यह दोनों खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। इन खिलाड़ियों की टीम में वापसी होने से विश्व कप की तैयारियों में भी काफी सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। उनके आक्रमक प्रदर्शन को देखते हुए 15 सदस्यीय टीम इंडिया के इस दल में इन‌ खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया जा सकता है।

Read Also:-Team India : क्यों मिली धोनी को युवराज और सहवाग से अधिक अहमियत, आखिर क्यों बने कप्तान ? पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान