Test Cricket : 29 वर्षीय इस खिलाड़ी को लेकर रवि शास्त्री ने किया बड़ा दावा, Test के लिए नहीं है परफेक्ट, जल्द ही ले सकता है सन्यास
By Sangeeta Tiwari On June 26th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत के पूर्व हेड कोच रवी शास्त्री द्वारा हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया है, उनका कहना है भले ही हार्दिक पांड्या एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों ना हो, लेकिन Test Cricket में उनकी वापसी नहीं हो सकती हैं। क्योंकि हार्दिक पांड्या को वाइट बॉल में लंबे समय तक कप्तानी करनी है। पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के साथ काफी समय व्यतीत किया है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा दिए गए बयान पर गहराई के साथ अमल करना चाहिए।
टेस्ट क्रिकेट के बोझ को नहीं झेल सकते हार्दिक
हेड कोच और वर्तमान कमेंटेटर रवि शास्त्री में हार्दिक पांड्या के टेस्ट क्रिकेट में वापसी, वनडे में कप्तानी को लेकर द वीक को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया कि,
“उनका शरीर टेस्ट क्रिकेट का बोझ नहीं झेल सकता. इसके बारे में बिल्कुल स्पष्ट होने की जरूरत है. विश्व कप के बाद अगर उनका शरीर फिट रहा तो उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट में कप्तानी संभालनी चाहिए. कुछ सीनियर खिलाड़ियों की जगह लेने के लिए युवा खिलाड़ी तैयार हैं. टी20 क्रिकेट की बात आती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है. 50 ओवर के क्रिकेट में कम और टेस्ट में तो और भी कम।”
आईपीएल के फार्म से नहीं होगा टेस्ट क्रिकेट में चयन
रवि शास्त्री ने आगे बताया कि,
“आईपीएल के चलते आपको वाइट बॉल क्रिकेट में काफी बेहतरीन और शानदार युवा खिलाड़ी नजर आते हैं। लेकिन इसके चलते उन्हें यह कदापि नहीं सोचना चाहिए कि उनका रेड बॉल क्रिकेट में चयन हो चुका है। मैं रेड बॉल के रिकॉर्डो पर एक नजर डालना अवश्य चाहूंगा। चयनकर्ताओं के साथ भी मैं विचार-विमर्श करूंगा, और इस बारे में पता लगाने का पूरा प्रयास करूंगा कि आखिर लाल गेंद का प्रदर्शन किसके खिलाफ किया गया था।वह कौन सी परिस्थितियां थी, उस समय उनकी स्थिति कैसी थी, ताकत कैसी थी, और टेंपरामेंट कैसा है।”
कैसा रहा हार्दिक पांड्या का टेस्ट रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या को लेकर ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि उन्होंने भारत के पर्याप्त टेस्ट नहीं खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36 की औसत से 532 रन बनाने में कामयाब रहे। वही इसके साथ साथ वह 17 विकेट भी हासिल करने में कामयाब रहे। कमर की चोट के चलते हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में भाग लेना छोड़ दिया था।