IND vs HK: क्या हांगकांग के खिलाफ केएल राहुल करेंगे ओपनिंग करेंगे रोहित या इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
By Manika Paliwal On August 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में 5 विकेट से हराकर शानदार टूर्नामेंट का आगाज किया है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन चले गए थे। ऐसे में टीम इंडिया का अगला मुकाबला कल यानी 31 अगस्त को हांगकांग के साथ खेला जाएगा।
जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल नहीं बल्कि एक विस्फोटक खिलाड़ी पारी की शुरुआत कर सकता है आपको बताते हैं कि हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से रोहित के साथ आखिर कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करता हुआ दिखाई।
रोहित शर्मा के पास मौजूद है तीन विकल्प

दरअसल एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला था जहां टीम ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से करारी हार दी थी और शानदार तरीके से टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत की थी। इस मैच के बाद अब टीम इंडिया का मुकाबला हांगकांग की टीम से 30 अगस्त यानी कि बुधवार के दिन खेला जाएगा। जिसके बाद टीम इंडिया के पास ओपनिंग के लिए तीन विकल्प मौजूद है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपन करते हुए नजर आए थे। लेकिन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही वह बिना खाता खोले आउट हो गए। ऐसे में हांगकांग के खिलाफ आगामी मैच के लिए भारत की तरफ से केएल राहुल सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली यह तीन विकल्प मौजूद रहने वाले हैं।
रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव की बन सकती है जोड़ी

ओपनिंग की अगर बात करें तो हांगकांग के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच की तो टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को दे सकते हैं। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक 14 मैच की पारी की शुरुआत भी की है। जिसमें उन्होंने 135 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतरीन रहा है। ऐसे में कप्तान रोहित करता हुआ दिखाई देता है।
एक नजर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, दीपक हु्ड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल.