जब एशिया कप में इन 3 मैचों के दौरान हैरान रह गयी थी दुनिया, टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पाक के गेंदबाजों को किया था बेबस
By Manika Paliwal On August 28th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने के लिए सभी क्रिकेट के फैंस इस मैच पर अपनी आंखें गड़ाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 14 मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 8 और पाकिस्तान की टीम ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों का सिलसिला ऐसा है जब दर्शकों के बीच भी एक अलग तरह का रोमांच देखने को मिला हैं। तो आइए आपको बताते हैं उन तीन मुकाबलों के बारे में जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई है।
Read More : Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 से साफ़ हो सकता है इस खिलाड़ी का पत्ता
विराट कोहली की शानदार पारी

इस मैच में टीम इंडिया ने भारत को जीतने के लिए 331 रनों का टारगेट दिया था। इस मैच में तेंदुलकर ने 48 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया टूटने लगी थी। जिसके बाद विराट कोहली को रन बनाने के लिए मैदान में भेजा गया और कोहली ने जिम्मेदारी संभालते हुए 148 गेंदों में 183 रनों की शानदार पारी खेली। जो कि एशिया कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है। हालांकि कोहली के द्वारा इस पारी को देखकर सभी लोग काफी हैरान है।
जब हरभजन सिंह के छक्के से मिली टीम इंडिया को जीत

साल 2010 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में दर्शकों को क्रिकेट के अलावा लड़ाई झगड़ा भी काफी ज्यादा देखने को मिला था आपको बता दें कि इस मैच में भारत की तरफ से गंभीर और धोनी ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्टोक लगाए थे। जहां गौतम ने 89 रन बनाए थे तो वही धोनी ने 56 रनों की पारी के साथ खेले थे। इस दौरान दोनों के अलावा हरभजन सिंह का प्रदर्शन भी काफी यादगार था लगातार गेंदों में 2 छक्के लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाई थी।
जब टीम इंडिया के ओपनर ने दिखाया था अपना दम

बात अगर साल 2018 के एशिया कप की करें तो आपको बता दें कि एशिया कप के मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 238 रनों का टारगेट दिया था। जिसे टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर बेहद आसानी के साथ अपने नाम किया। टीम इंडिया की तरफ से धवन और रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी जहां रोहित ने 111 रन बनाए थे तो वही धवन ने टीम इंडिया के लिए 114 रन बनाए थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के आगे पाकिस्तानी के गेंदबाज बेबस दिखाई दिए और मुकाबला पाकिस्तान की टीम हार गई भारत ने 9 विकेट से मैच को अपने नाम किया था।