उत्तराखंड के MLA ने दिया ऋषभ पंत की हेल्थ पर अपडेट, लंदन से बहन साक्षी भी पहुंची मैक्स हॉस्पिटल
By Manika Paliwal On January 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है। शुक्रवार की सुबह खिलाड़ी हादसे का शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से उनको काफी सारी चोटें भी आई हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के फैंस हर पल अपने स्टार खिलाड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी चाहते हैं और लगातार उनके लिए दुआ भी कर रहे हैं।
ताकि वह जल्दी से जल्दी ठीक होकर क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से दिखाई दे तो ऐसे में खिलाड़ी की स्थिति कैसी है खिलाड़ी के स्वास्थ्य में क्या अपडेट है चलिए आपको बताते हैं।
लंदन से सीधे देहरादून पहुंची साक्षी पंत
ख़ुशी के पल और परिवार के लिए राहत की खबर ।
देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल जाकर @RishabhPant17 से ICU में मुलाक़ात की । स्थिति नियंत्रण में है जल्दी ही ईश्वर की अनुकंपा से वो हमारे बीच होगा ।
बड़ी बहन ऋषभ पंत की माता जी , ऋषभ की बहन साक्षी , क्रिकेटर नीतीश राणा और परिवार के सदस्य pic.twitter.com/ydlRZoOyTa— Umesh Kumar (@Umeshnni) December 31, 2022
ऋषभ पंत के परिवार वालों को जैसे ही उनके एक्सीडेंट का पता चला वह तुरंत रुड़की से सीधे देहरादून आ गए। पंत की बहन लंदन में थी। जहां से एक्सीडेंट की खबर मिलते ही उन्होंने जल्दी से जल्दी भारत के लिए उड़ान भरी समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी मलिक 31 दिसंबर की सुबह देहरादून भी पहुंच गई थी जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया।
MLA नदी हालात की जानकारी
इसी बीच रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर की हालत में काफी सुधार है। उनके इलाज में काफी अच्छी प्रोग्रेस दिखाई दे रही है और ऐसे में डॉक्टरों ने अभी तक तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना चाहिए या नहीं पंत के साथ अस्पताल में उनकी मां सरोज बहन साक्षी के अलावा दोस्त भी पहुंचे हैं। पंत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार ने भारतीय क्रिकेटर के स्वास्थ्य की जानकारी को सोशल मीडिया ट्विटर पर अपडेट किया है।
पंत से मिलने पहुंचे बीसीसीआई के अधिकारी
इसी बीच पंत का हाल जानने के लिए बीसीसीआई और दिल्ली क्रिकेट के अधिकारी भी शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। उनके अलावा भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली क्रिकेट टीम में ऋषभ पंत की साथ ही नीतीश राणा भी उनसे मिलने की अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी अपने दोस्त का हालचाल जाना वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अनिल कपूर ने भी पद से पूछताछ की है और बताया है कि उनकी स्थिति अब काफी ज्यादा बेहतर है।
Read More : कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की वजह से इन 3 विकेटकीपर खिलाड़ियों का बर्बाद किया करियर, डालें एक नजर