ऑडी से लेकर मर्सिडीज तक एक नहीं कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं ऋषभ पंत, आप भी देख लीजिए खिलाड़ी का कार कलेक्शन
By Manika Paliwal On December 30th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाने वाले ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। भले ही कुछ दिनों से इस खिलाड़ी का बल्ला शांत नजर आ रहा हो। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेलकर पंत ने एक बार फिर से खुद को साबित किया है। मैदान पर लंबे-लंबे चौके छक्कों की बारिश करने वाले पंत को लग्जरी गाड़ियों के बेहद शौकीन हैं।
उनके कार कलेक्शन में एक नहीं बल्कि कई सारी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। आज सुबह जब उनका एक्सीडेंट हुआ उस समय भी वह अपनी लग्जरी कार मर्सिडीज में मौजूद थे। तो चलिए आज इस कड़ी में बताते हैं ऋषभ पंत की गैराज में खड़ी लग्जरी गाड़ियों के बारे में।
I 20 कार को बताया था पहली पसंद
पंत को जब साल 2016 की आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.9 करोड रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया था। उस समय वह सिर्फ 19 साल के थे। जब उनसे पूछा गया कि वह इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे तो उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह एक बड़ी खड़ी-खड़ी देंगे
हालांकि उनकी बड़ी गाड़ी कोई और नहीं बल्कि उनकी पसंदीदा गाड़ी i-20 थी उनका कहना था कि वह नहीं जानते कि उन्हें गाड़ी में क्या ज्यादा पसंद है। लेकिन उनके पास कभी भी कितना भी पैसा क्यों नहीं आ जाए। वह तब भी सबसे पहले इसी गाड़ी को खरीदना चाहेंगे।
साल 2017 में खड़ी हुई थी लग्जरी कार
I20 का सपना देखने वाले ऋषभ पंत आज एक नहीं बल्कि कई सारी करोड़ों की गाड़ियों के मालिक हैं। साल 2017 में उन्होंने अपनी पहली लग्जरी गाड़ी खरीदी थी । 1.9 करोड़ की कीमत वाली mercedes-benz c-class उनकी पहली लग्जरी कार थी ।
एक नहीं बल्कि कई गाड़ियों के मालिक हैं पंत
बता दे एक ऋषभ पंत के पास एक नहीं बल्कि कई सारी लग्जरी गाड़ी मौजूद है उनके पास 60 लाख रुपए की Mercedes-Benz C-class, 74 लाख रुपए की फोर्ड मुश्टैंग (Ford Mushtang) 1 करोड़ रुपए की Mercedes-Benz GLE, 1.9 करोड़ की कीमत वाली ऑडी A8 मौजूद हैं।