VIDEO: श्रीलंकाई बल्लेबाज के रन बनाने पर भड़के राशिद खान, LIVE मैच में देखने को मिली गरमा-गर्मी
By Manika Paliwal On September 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में स्टार गेंदबाज राशिद खान कुछ ऐसा कर बैठे। जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। हालांकि उनकी इस हरकत से उनके फैंस का ना सिर्फ दिल टूटा है बल्कि फैंस को भी उनसे मैदान पर इस तरीके के बर्ताव की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। लाइव मैच के दौरान तेज गेंदबाज राशिद खान श्रीलंकाई बल्लेबाज के चौंका लगाने के बाद भड़ते हुए दिखाई दिए और खेल की भावनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए बल्लेबाज से लड़ने पहुंच गए। हालांकि उनका यह दोहा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More : Asia Cup 2022: बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाने का काम कर सकती है ये 2 छुपीरुस्तम टीमें, जीत सकती है ट्रॉफी
मैदान पर राशिद खान ने खोया अपना आपा

दरअसल हुआ कुछ यूं कि श्रीलंका की पारी के 17 ओवर के दौरान बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर धनुष्का मौजूद थे। दूसरी ओर अफगानिस्तान के पक्ष में गेंदबाजी के लिए मैदान में आए राशिद खान ने पहली गेंद धनुष्का को डाली जिसके बाद जवाब में बल्लेबाज ने एक शानदार चौका लगाया और उनके चौका जड़ते ही राशिद खान उनसे लड़ने के लिए मैदान पर पहुंच गए।
हालांकि दोनों के बीच में काफी कठिन जंग हुई और इस दौरान धनुष्का को वह गाली देते हुए भी नजर आए। लेकिन अच्छी बात यह रही कि दोनों के बीच की यह जंग ज्यादा देर तक नहीं चली। क्योकि दोनों खिलाड़ियों को अलग करने के लिए भानुका राजपक्षे सामने आ गए और दोनों की इस लड़ाई को शांत करवाया।
चौके पर शुरू हुई थी दोनों की बहस

इस चौके का बदला राशिद खान ने गुनाथिलका का विकेट चटकाकर लिया। आपको बता दें कि उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया और इसी के साथ ही गुनाथिलका का विकेट अपनी पारी के दौरान 20 गेंदों में 33 रन बनाने में ही कामयाब हो पाए थे। उनकी इस पारी में दो चौके और दो छक्के देखने को मिले थे। गुनाथिलका का यह विकेट टीम के लिए किसी भी काम तो नहीं आया। श्रीलंका ने 176 रनों का टारगेट हासिल करके इस मैच को अपने नाम किया और मुकाबले में श्रीलंका 4 विकेट से मैच जीत लिया।