वेस्टइंडीज के आगे मजबूर हुई टीम इंडिया, लगातार दूसरे मैच में हार के बाद Hardik Pandya के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और वेस्टइंडीज के बीच Hardik Pandya की कप्तानी के दौरान पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम 0-2 से पीछे रह गई है। दूसरे मैच में भी भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि 14 साल बाद वेस्टइंडीज भारत को द्विपक्षीय सीरीज में लगातार दो मैच हराने में कामयाब रही, जिसके बाद हार्दिक पांड्या के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
हार्दिक पांड्या बैक टू बैक हारने वाले बने कप्तान
दरअसल 14 साल में पहली बार दोनों टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज के दौरान भारत को वेस्टइंडीज के हाथों लगातार दो मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इससे पहले विंडीज टीम ऐसा कारनामा कभी नहीं कर पाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 में हार्दिक पांड्या लगातार दो मैचो में शिकस्त झेलने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। पहली बार वेस्टइंडीज की टीम किसी भी T20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतने में कामयाब रही, इससे पहले विंडीज टीम ऐसा कारनामा कभी नहीं कर सकी।
19वें ओवर में वेस्टइंडीज पहुंची लक्ष्य के करीब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन वेस्टइंडीज 19वें ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर अपने लक्ष्य तक पहुंच गई। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन द्वारा 40 गेंदों में 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली गई, वहीं भारतीय टीम की तरफ से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे अधिक 51 रनों की बेहतरीन पारी खेले।
सीरीज गंवाने का बढा खतरा
भारतीय टीम को लगातार दूसरे T20 मैच मे शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की चुनौती नजर आ रही है, क्योंकि अगर भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ती है, तो उसके हाथ से इस सीरीज के निकलने का संकट बढ़ जाएगा। अब ऐसी सिचुएशन में भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में पहले से जोरदार तैयारियां तेज करनी पड़ेगी।