World Cup 2023 : रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर जीतने का किया दावा, 12 साल बाद इतिहास रचने को तैयार
By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

World Cup 2023 : भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए सभी टीमों की तरफ से जोरदार तैयारियां की जा रही है। 5 अक्टूबर से भारत की सरजमीं पर वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है, लेकिन अभी वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी वर्ल्ड टूर पर चल रही है, जोकि 7 अगस्त को वेस्टइंडीज के बारबाडोस पहुंचेगी। जहां फैंस को इसका दीदार करने का सुनहरा अवसर मिला। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इस ट्रॉफी को छूने का सुनहरा अवसर बारबाडोस में सबसे पहले मिल सका, उन्होंने आईसीसी के दौरान वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अपना बेहतर फोटोशूट कराया और इसके साथ ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की दावेदारी भी पेश की। रोहित शर्मा ने बताया कि 12 साल बाद हम इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं।
विश्व कप ट्रॉफी लग रही बेहद सुंदर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जब हाथ में ट्रॉफी पकड़ी तो उन्होंने आईसीसी से बात करते हुए बताया कि इससे पहले इतने पास से उन्होंने ट्रॉफी को कभी नहीं देखी। इसके साथ ही जब 2011 में हमारी जीत हुई थी तब भी मैं इतने पास से ट्रॉफी को नहीं देख सका, क्योंकि उस समय मैं टीम का हिस्सा ही नहीं था, लेकिन यह ट्रॉफी तो बेहद सुंदर लग रही है इसके पीछे कई सारी यादें छुपी हुई हैं, यह बहुत सुंदर है और उम्मीद करता हूं कि हम इसे उठा सकें। साल 2011 में भारत श्रीलंका को हराकर दूसरा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब साबित हुआ था।
Rohit Sharma said “World Cup trophy looks beautiful, hopefully we can lift it – fingers crossed”. [ICC] pic.twitter.com/efUEZMVUBj
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 7, 2023
हम इतिहास दोहराने के लिए तैयार – रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने आगे बताया कि साल 2011 वर्ल्ड कप हमारे लिए काफी यादगार रहा। मुझे अच्छे से याद है कि कि मैंने इस मैच के प्रत्येक पल का आनंद उठाया था और प्रत्येक गेंदे जो खेली गई थी उसके साथ मेरी अलग-अलग भावनाएं जुड़ी हुई थी। टीम काफी अच्छा खेल रही थी, उम्मीद करता हूं कि 12 साल बाद 2023 में हम इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं।
हम अपनी सरजमीं पर खेलने के लिए है बेहद उत्सुक
रोहित शर्मा ने फैंस से समर्थन की उम्मीद जताई इसके साथ ही उन्होंने बताया कि,
‘मैं इस बात को भली-भांती जानता हूं कि वर्ल्ड कप के दौरान हम जिस जगह और जिस मैदान पर जाएंगे, वहां फैंस से भारी समर्थन की उम्मीद है। ये वर्ल्ड कप है और इसका हर कोई इंतजार कर रहा है और वर्ल्ड कप 12 साल बाद वापिस आ रहा है। हम 12 साल बाद घर में विश्वकप खेलने के लिए उत्सुक हैं।’