ICC का आया बड़ा अपडेट, ODI World Cup के लिए कब तक हो सकेगा टीम का ऐलान?

By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

ICC का आया बड़ा अपडेट, ODI World Cup के लिए कब तक हो सकेगा टीम का ऐलान?

भारत में 5 अक्टूबर से ICC ODI World Cup के पहले संस्करण का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। अभी तक किसी भी टीम की तरफ से अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि आस्ट्रेलिया की तरफ से सोमवार को 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन भारतीय टीम तो इस समय विंडीज में पांच मैचों की T20 सीरीज खेलने में व्यस्त है, जबकि 18 अगस्त से उसकी दूसरी टीम आयरलैंड में मेजबान टीम के साथ मुकाबला खेलने पहुंचेगी। बीसीसीआई की नजरें टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर टिकी होंगी।

आईसीसी की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि सभी टीमों को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कब तक करना होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट आज यानी 7 अगस्त को इस बात की जानकारी दी गई, कि सभी टीमों को वर्ल्ड कप के लिए अपनी फाइनल टीम का ऐलान 28 सितंबर तक करना होगा। अब ऐसी सिचुएशन में वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों के पास 52 दिन का समय शेष है, ऐसा नहीं कि इस बार टीम का ऐलान करने के बाद उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता।

इन परिस्थितियों में टीम के स्क्वॉड में बदलाव

टूर्नामेंट के दौरान टीमों के पास टीम में बदलाव करने के अधिकार मौजूद होंगे, हालांकि आईसीसी की तकनीकी समिति से उन्हें पहले इसके लिए परामर्श लेना होगा। अगर किसी कारणवश इस टूर्नामेंट के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल या बीमार होता है, तो ऐसी सिचुएशन में टीमों के पास टीम के अन्य खिलाड़ियों को शामिल करने का अधिकार मौजूद होगा।

46 दिनों में होंगे 45 मुकाबलों के आयोजन

यह टूर्नामेंट 46 दिनों का खेला जाएगा जिसकी शुरुआत मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों टीमों का आमना-सामना होगा, इसके साथ 8 अक्टूबर से भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच बार की चैंपियन रही आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी, इस टूर्नामेंट के कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे जिनका आयोजन राउंड रोबिन फॉर्मेट के आधार पर किया जाएगा।

Read Also:-IND vs WI 2nd T20 : काइल मेयर्स ने रॉकेट थ्रो का किया इस्तेमाल, 1 रन चुराने की सूर्यकुमार यादव को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत