Sarfaraz Khan Marriage : यह युवा भारतीय बल्लेबाज कश्मीरी गर्ल से रचा बैठा शादी, इनकी प्रेम कहानी की कुछ ऐसे हुई शुरुआत
By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

Sarfaraz Khan Marriage : घरेलू क्रिकेट में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे एक स्टार बल्लेबाज द्वारा एक कश्मीरी लड़की के साथ सात फेरे ले उसे अपना जीवनसाथी चुन लिया गया। इस बल्लेबाज द्वारा जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की के साथ निकाह रचाया गया। सोशल मीडिया पर यह दोनों तेजी के साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं।
सरफराज खान ने कर लिया निकाह
क्रिकेट में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान द्वारा सात फेरे ले शादी रचा ली गई। सरफराज खान ने सोफिया जिले की रहने वाली रोमाना जहूर के साथ चोरी छुपे विवाह कर लिया गया। इसके साथ ही उनकी इस शादी में बहुत ही कम लोग सम्मिलित हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें सरफराज अपनी पत्नी रोमाना के साथ नजर आ रहे हैं, इन दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है।
किस्मत में था कश्मीर में शादी रचाना
सरफराज खान ने रोमाना से शादी करने के बाद बताया कि कश्मीर में शादी करना उनकी किस्मत में ही था, इसलिए शायद उन्होंने यहां आकर शादी की। इसके साथ ही भारतीय टीम में अपनी एंट्री को लेकर सरफराज ने बताया कि अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो एक दिन वह भारतीय टीम के लिए अवश्य खेलते नजर आएंगे।
ऐसे हुई उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज खान की रोमाना जहूर के साथ दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। सरफराज खान ने जब अपनी यह लव स्टोरी अपने पेरेंट्स को बताया तो उनके परिवार वाले अपने बेटे की खुशी के लिए उनका रिश्ता लेकर कश्मीर पहुंच गए। दोनों के परिवार वाले एक दूसरे की शादी के लिए राजी हो गए। कश्मीर की रहने वाली रोमाना दिल्ली में एसएससी की तैयारी कर रही है।
घरेलू और आईपीएल दोनों में सरफराज खान का प्रदर्शन काफी बेहतरीन और शानदार रहा है। उन्हें बेहद लंबी लंबी पारियां और लंबे लंबे शॉट लगाने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 13 शतकों की सहायता से 3559 रन बनाए हैं, इसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है। आईपीएल की 37 पारियों में सरफराज 585 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।