टीम के 3 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शायद ही मिले खेलने का मौका, बेंच गर्म करते हुए आ सकते है नजर
By Manika Paliwal On August 18th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को अब जिम्बाम्वे के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया का चयन पहले से ही हो चुका है। केएल राहुल की अगुवाई वाली इस टीम में शिखर धवन और कुलदीप यादव अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने 50 से ज्यादा वनडे मुकाबले खेले हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का शानदार मौका है।
इस सीरीज में भारतीय टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी है। जिन्होंने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है और कुछ वनडे में डेब्यू करने का मौका ढूंढ रहे हैं। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि स्क्वाड में सभी को खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो शायद ही सीरीज में खेल पाए।
Read More : अपने देश में राष्ट्रपति से भी ज्यादा लोकप्रिय है ये 3 क्रिकेटर, इस लिस्ट में शामिल है भारतीय खिलाड़ी
राहुल त्रिपाठी

आईपीएल में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन दिखाने वाला राहुल त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए लगातार मौके ढूंढ रहे हैं। इसी साल आयरलैंड दौरे पर चले गए राहुल त्रिपाठी को सीरीज के दोनों ही मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ा था। आपको बता दें कि टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन दीपक जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों के मौजूद होने के कारण बार-बार त्रिपाठी को बाहर बैठना पड़ता है।
ऋतुराज गायकवाड

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है ऋतुराज का। आपको बता दें कि ऋतुराज बतौर ओपनर खेलते हैं। लेकिन जिम्बाम्वे दौरे पर भारत के पास पहले से ही विकल्प काफी अच्छे मौजूद है। लेकिन इस खिलाड़ी को टीम में खेलने का मौका मिले। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऋतुराज को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में सेलेक्ट किया गया था। लेकिन शिखर धवन और गिल के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते तीनों मुकाबले से खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया।
शहबाज अहमद

इस सीरीज के शुरू होने से पहले वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल हो जाने के कारण शहबाज अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। हालांकि भारत के पास स्पिनर ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में अक्षर पटेल दीपक हुड्डा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है। जो काफी अच्छे प्रदर्शन में भी है ऐसे में शायद ही इस खिलाड़ी को टीम में खेलने का मौका मिले।