अपने देश में राष्ट्रपति से भी ज्यादा लोकप्रिय है ये 3 क्रिकेटर, इस लिस्ट में शामिल है भारतीय खिलाड़ी
By Manika Paliwal On August 14th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

आज के समय में क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग किसी एक्टर या राजनेता से कम नहीं होती है। क्रिकेट का मैदान एक वह मैदान बन चुका है। जहां पर कई सारे दर्शक इस मैदान में अपने फेवरेट खिलाड़ी को ही देखने के लिए आते हैं। लेकिन आज हम आपको क्रिकेट के इतिहास के तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो अपने देश में प्रधानमंत्री से भी ज्यादा फेमस है और इस लिस्ट में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।
Read More : विराट और धवन के बाद अय्यर ने रचा वनडे क्रिकेट इतिहास, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। आपको बता दें कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट मैच और 463 वनडे मैच T20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है।
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में काफी ज्यादा पॉपुलर है। सन्यास लेने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में भी कोई घाटा नहीं आया है शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे 99 टी20 और 27 टेस्ट मैच खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। धोनी भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं और इस बात में कोई भी दोहराई नहीं है कि धोनी ने भारत के लिए कई सारे मैचों में जिताऊ पारियां भी खेली है। आपको बता दें कि धोनी ने टीम इंडिया में रहते हुए 350 वनडे 98 T20 और 90 टेस्ट मैच खेले हैं।
Read More : भारत के इन 3 विकेटकीपरों ने एशिया के बाहर जड़े सबसे ज्यादा शतक, 2 खिलाड़ी आज भी है टीम इंडिया का हिस्सा