ASIA CUP 2022: दानिश कनेरिया ने चुनी अपनी टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग-11, इस खिलाड़ी को किया नंबर 4 पर फिट
By Manika Paliwal On August 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत ने 7 बार एशिया कप के खिताब अपने नाम किया है। जबकि पाकिस्तान केवल दो बार ही इस ट्रॉफी को अपने नाम कर पाई है। वहीं T20 एशिया कप 2022 में दूसरा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने एशिया कप 22 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन कर लिया है। आपको बता दें कि इन्होंने किन किन खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
Read More : एशिया कप से पहले ही विराट कोहली के मुरीद हुए शाहिद अफरीदी, कह डाली ये बड़ी बात…
दानिश कनेरिया ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने एशिया कप 2022 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। जो इस टूर्नामेंट में अन्य टीमों के लिए काफी ज्यादा मजबूत है। पूर्व खिलाड़ी ने क्रिकेट एडिटर के साथ बातचीत करते हुए T20 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग का चयन किया है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि कौन सी पोजीशन में कौन सा खिलाड़ी सबसे पहली और फिट बैठता है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
रोहित के साथ सूर्या को करनी चाहिए ओपनिंग

क्रिकेट एडिक्टर के साथ बातचीत करते हुए दानिश कनेरिया ने बताया है कि सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह एक निडर खिलाड़ी है और आने वाले दिनों में निश्चित रूप से खूब नाम कमाएंगे। क्योंकि वह एक आक्रमक खिलाड़ी भी हैं। भले ही वो किसी खेल में पहली गेंद का सामना कर रहे हो। लेकिन वह फिर भी निडर है। वह अपना विकेट बचाने के लिए कभी भी क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
केएल राहुल को किया नंबर चार पर फिट

दानिश कनेरिया ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताया कि केएल राहुल को चौथे नंबर पर खेलना चाहिए। क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे हैं और उन्होंने पिछले तीन-चार महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी नहीं खेला है। यदि वह खुलकर खेलने के लिए जाने जाते हैं तो नंबर चार पर भी हो अपने आपको साबित कर सकते हैं।
ऋषभ पंत और कार्तिक को लेकर कहीं यह खास बात

दानिश कनेरिया ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताया कि-“एशिया कप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच चयन करना काफी मुश्किल है। क्योंकि टीम इंडिया के पास पंत के अलावा कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। अगर आपको कार्तिक और पंत दोनों को खिलाना है तो आपको राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना होग।
अश्विन और चहल है बेहद जरूरी

कनेरिया ने एशिया कप के लिए 5,6,7 नंबर ऋषभ पंत हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को रखा है। उन्होंने कहा है कि अश्विन निश्चित रूप से खेलेंगे। क्योंकि वह एक विश्वस्तरीय ऑफ स्पिनर हैं। और उनके पास काफी अनुभव है। वहीं अगर बात चहल की करें तो चहल भी अश्विन के साथ मैदान पर खेलते हुए आपको दिखाई देंगे , हालांकि गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करते हुए कनेरिया ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को अपने दूसरे स्पिनर गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करते हुए तेज गेंदबाज को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि मैं चाहता हूं कि अर्शदीप सिंह सभी मैचों को खेलें।
Read More : 1000 दिन से इस खास पल का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे किंग कोहली, अब एशिया कप से बंधी है उम्मीदें