MS Dhoni की मोहब्बत में चेन्नई की लावण्या हुई पागल, बोली वह नहीं तो किसी से नहीं करूंगी शादी

By Sangeeta Tiwari On July 9th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MS Dhoni की मोहब्बत में चेन्नई की लावण्या हुई पागल, बोली वह नहीं तो किसी से नहीं करूंगी शादी

हाल ही में पूर्व कप्तान MS Dhoni ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया, जिसके चलते देश दुनिया से उनके फैंस उन्हें ढेरो बधाइयां देते नजर आए। धोनी के सभी चाहने वालों की जुबां पर बस एक ही नाम था कि उनकी सारी बलाएं दूर हो और वह बहुत लंबी उम्र पाएं। इस दौरान सबसे विशेष बात यह रही कि उनके फार्म हाउस पर उनका जन्मदिन विश करने एक ऐसी महिला पहुंची जिसने पूरी जिंदगी शादी ही नहीं की।

बेंगलुरु से सिमलिया पहुंची इस महिला ने किया स्पेशल तरीके से धोनी को बर्थडे विश

बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत लावण्या धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पर उन्हें बर्थडे विश करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कार्ड बनाकर माही को जन्मदिन की बधाइयां दी। इस दिग्गज क्रिकेटर के घर के बाहर वह उनका इंतजार कर रही थी, उसी दौरान मीडिया रिपोर्टर्स द्वारा उनसे कई सवाल भी किए गए।

उस समय उन्होंने बताया कि वह इस खास अवसर पर बेंगलुरु से सिर्फ धोनी से मिलने ही आई हैं। उन्हें जन्मदिन विश करने के लिए वह सिमलिया पहुंची हैं। उनके हाथ में एक बेहद खूबसूरत कार्ड है, जिस पर महिला ने अपनी और धोनी की तस्वीर भी लगाई है।

अब तक रही कुंवारी!

जब उनसे इस बात पर सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि वह एक बार फ्लाइट में महेंद्र सिंह धोनी से मिल चुकी है। उस फोटो में धोनी सीएसके की जर्सी में नजर आ रहे हैं। ज्ञात हो कि लावण्या ने इस दौरान एक बड़ा खुलासा किया, कि वह महेंद्र सिंह धोनी से बहुत अधिक प्यार करती हैं, और उनके प्यार मैं उन्होंने पूरा जीवन कुंवारे रहने का फैसला भी किया है।

जब उनसे उनकी निजी लाइफ को लेकर और भी सवाल किए गए, तो उन्होंने बताया कि उन्हें धोनी जैसा कोई दूसरा मिला ही नहीं। उन्होंने आगे बताया कि धोनी ने तो साक्षी से शादी कर ली और वह उनके साथ बहुत खुश है।

भारत को बनाया विश्व चैंपियन

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे महान और सफलतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं। साल 2007 में उनकी कप्तानी के दौरान ही भारत पहला T20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी के दौरान ही साल 2011 में भारतीय टीम एकदिवसीय वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही।

1983 के बाद भारतीय टीम का टाइटल 2011 में वह अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं धोनी की कप्तानी के दौरान ही साल 2013 में भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बना। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान रहे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के खिताब जीते हैं। इसके साथ ही इस साल भी वह धोनी ही थे, जिन्होंने आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा टाइटल जिताने में अपनी भूमिका निभाई।

Read Also:-चयनकर्ता बनने के बाद Ajit Agarkar उठाएंगे बड़े कदम, इन खिलाड़ियों को करेंगे टी-20 टीम से बाहर