Asia Cup 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए किसी बड़े सिर दर्द से कम नहीं है टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी
By Manika Paliwal On August 16th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वैसे तो हर तरफ एशिया कप के चर्चे हो रहे हैं। लेकिन पूरे एशिया कप की अगर बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा चर्चे इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच के हो रहे हैं। इंडिया-पाकिस्तान के मैच को 28 अगस्त के दिन खेला जाना है और इस मैच को देखने के लिए सभी लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस मैच में इंडिया अपना पिछले साल का T20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।
हालांकि साल 2021 में पहली बार पाकिस्तान इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड कप में हराया था। भारत इसका बदला लेने के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुका है। तो चलिए आज हम आपको इस लिस्ट में टीम इंडिया के ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को धूल चटाने का दम रखते हैं।
विराट कोहली

भले ही विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म में हो लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने हमेशा से ही अपने प्रदर्शन पर जोर दिया है। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में भी विराट ने एक शानदार पारी खेली थी। हालांकि इससे पहले भी कई सारे ऐसे मौके आए हैं जब विराट ने पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ाई है फिर चाहे वह इज्जत हो या फिर कोई दूसरा मैच हो इस मैच के साथ विराट भी अपना शोभा T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे और एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं बीते कुछ मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही सिर चढ़कर बोली है हार्दिक पांड्या के यह शानदार फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ काफी ज्यादा मददगार साबित होगी। आपको बता दें कि वह अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार

हर टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से ही काफी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई देते हैं। उनकी स्विंग अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा देती है। आपको बता दें कि इन दिनों भुवनेश्वर काफी अच्छी लय में है। भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 4 T20 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 7.21 इकनॉमी से रन बनाते हुए 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
Read More : ASIA CUP 2022: पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11, 28 अगस्त को होगा मैच