टीम इंडिया के ये 3 बल्लेबाज आसानी से तोड़ सकते हैं हिटमैन के 264 रनों का रिकॉर्ड, बल्लेबाजी में मचाते है आतंक

By Manika Paliwal On August 14th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के ये 3 बल्लेबाज आसानी से तोड़ सकते हैं हिटमैन के 264 रनों का रिकॉर्ड, बल्लेबाजी में मचाते है आतंक

टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तान और क्रिकेट के मैदान में हिटमैन के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। रोहित ने क्रिकेट के खेल में कई सारे ऐसे कारनामे किए हुए हैं। जो आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है। अगर बात करें खासतौर से वनडे क्रिकेट की। तो आपको बता दें कि रोहित की तीन डबल सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल है।

रोहित के नाम इसके अलावा वनडे में 264 रनों की सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। लेकिन दुनिया के तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जो रोहित के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

Read More : लंबे समय के बाद टीम इंडिया में केएल राहुल ने दर्ज कराई अपनी वापसी, दांव पर लग सकता है इन दो खिलाड़ियों का करियर

पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं और यह बल्लेबाज पहली ही गेंद से ही रन बनाने के लिए काफी ज्यादा फेमस है। पृथ्वी अभी काफी युवा है और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यह बल्लेबाज ओपनिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभाता है। युवा ओपनर बल्लेबाज मैदान पर आते ही गेंदबाजों के ऊपर अपना प्रभाव जमाता है। ऐसे में यह युवा बल्लेबाज आने वाले समय में रोहित शर्मा के 264 रनो की पारी को बेहद आसानी से तोड़ सकता है।

केएल राहुल

K L rahul

पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के हर फॉर्मेट में केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन दिया है। वह भारत के लिए सबसे बड़े मैच में ना खिलाड़ी बनकर उभरे हैं रोहित खेल के साथ मौका मिलने पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। राहुल उन खिलाड़ियों के लिस्ट में शुमार हैं। जिन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार शतक लगाए हैं। 30 साल के खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में 5 शतक लगा लिए हैं और वह हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए भी फेमस है।

ऋतुराज गायकवाड़

rituraj gaikwad
rituraj gaikwad

पृथ्वी की तरह युवा खिलाड़ी ऋतुराज भी काफी घातक बल्लेबाज हैं उन्होंने आईपीएल 2021 में ऐसी तूफानी बैटिंग का नजारा सबके सामने पेश किया था। जिसको देखकर सब हैरान रह गए थे। आपको बता रहे हैं कि आईपीएल 2021 मैच सीएसके की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे लेकिन 2022 में उनका प्रदर्शन होता ज्यादा खास नहीं था। अब आने वाले समय में रोहित के 264 रनों के रिकॉर्ड को बेहद आसानी से तोड़ सकते हैं

Read More : केएल राहुल को लेकर दानिश कनेरिया ने कही ये बड़ी बात, ‘आते ही राहुल को नहीं देना चाहिए….