Asia Cup: महामुकाबले से पहले एक बार फिर विराट के समर्थन ने नजर आए बाबर आजम, कही दिल जीतने वाली बात
By Manika Paliwal On August 28th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

एशिया कप के टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत बनाम पाकिस्तान का आज होने वाला है। जो आज शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कहा है कि भले ही विराट समय अपनी खराब फॉर्म से क्यों ना परेशान हो। उनके जैसे खिलाड़ी से मुकाबला करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। भारतीय स्टार की बराबरी करने के लिए खिलाड़ी को यकीन शीर्ष ही रहना पड़ेगा।
विराट को लेकर बाबर ने दिया बड़ा बयान

मैच से पहले बाबर ने कहा है कि जीवन में कुछ भी आसान नहीं होता हर जगह चुनौतियां होती हैं यह बात आप पर निर्भर करती है कि आप जीवन में उन्हें किस तरह से हासिल करते हैं आप अपने सामने वाली चुनौतियों को कैसे पार करते हैं। विराट भी विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है।
उन्होंने कहा है कि आप उनकी जैसे खिलाड़ी के खिलाफ अलग-अलग परिस्थितियों में किस तरह से प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। हालांकि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने एक बार फिर से कोहली का समर्थन किया है और कहां है कि खिलाड़ियों को असफलताओं से उबरने के लिए मजबूत होना चाहिए
जीवन में आते रहते हैं उतार चढ़ाव

बाबर ने कहा है कि अगर आप मुझसे पूछेंगे तो हर खिलाड़ी को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि केवल सफलता ही उन्हें मिलती है और असफलता है बिल्कुल भी नहीं मिलती। जीवन में दोनों चीजें आती है आपको वास्तव में एक मजबूत मानसिकता की जरूरत होती है इससे पहले टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया था। लेकिन इस बात को मानते हैं कि रविवार को मुकाबला पिछली बार की तरह एकतरफा नहीं होने वाला है।
खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना है पसंद

बाबर ने कहा है कि जीवन में कुछ भी आसान नहीं होता। हर जगह चुनौती होती हैं आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप जीवन में चीजों को कैसे हासिल करते हैं इसी के साथ ही उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आप उनके जैसे खिलाड़ी के खिलाफ अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर शाहीन हमारे साथ खेलते तो यक़ीनन चीज़ें हमारे पक्ष में होती।