एशिया कप में पाक से मुकाबले से पहले किंग कोहली को सताई धोनी की याद, सोशल मीडिया पर कही ये दिल छू लेने वाली बात
By Manika Paliwal On August 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी जगह हर कोने में क्रिकेट फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान के होने वाले इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। इस महा मुकाबले को लेकर के क्रिकेटर भी अपनी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 28 अगस्त यानी कि रविवार के दिन खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत के सुपरहिट खिलाड़ी विराट कोहली हो इस समय टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है।
और उनको याद करते हुए उन्होंने एक भावुकता पोस्ट भी शेयर किया है। विराट को कप्तानी मिली थी धोनी की कप्तानी में कोहली ने दुनिया के हर मैदान पर रन को बनाया है
Read More : Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 से साफ़ हो सकता है इस खिलाड़ी का पत्ता
विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात
https://www.instagram.com/p/ChsQb3wvmIk/
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है इस व्यक्ति का भरोसेमंद डिप्टी उप कप्तान बनना सबसे ज्यादा सुखद था। मेरे लिए यह मेरे करियर का सबसे रोमांचक समय था। हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगी 7 +18 महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। इसलिए विराट ने इस नंबर को मेंशन किया है। इस पोस्ट को विराट के फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।
धोनी की कप्तानी में बने कई बार मैच विनर

धोनी की कप्तानी में विराट कोहली सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे थे। उन्होंने धोनी की कप्तानी में साल 2008 में अपना डेब्यू दर्ज किया था दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई सारे मैच भी जिताएं है। दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर में की जाती है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने अचानक से टेस्ट टीम की कप्तानी को छोड़ दिया था। जिसके बाद विराट को कप्तानी मिली है और उन्होंने अपनी कप्तानी में दुनिया के हर मैदान पर रन बनाने का काम किया है।
वर्तमान समय में खराब फॉर्म से परेशान चल रहा है यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि विराट लंबे समय से खराब फॉर्म से परेशान हैं उनके बल्ले से ना तो रन निकल रहे हैं और ना ही वह शतक लगा पा रहे हैं। उन्होंने पिछले 3 साल में क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अर्धशतक भी नहीं लगाया है। विराट को बड़े 4 बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक भी मौजूद है।
Read More : Asia Cup 2022: शाहीन अफरीदी से भी ज्यादा फौलादी ये 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सचेत