वेस्टइंडीज क्रिकेट की हालत देख Andre Russell हुए भावुक, कर दिया बड़ा ऐलान

By Sangeeta Tiwari On July 29th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

वेस्टइंडीज क्रिकेट की हालत देख Andre Russell हुए भावुक, कर दिया बड़ा ऐलान

Andre Russell :- मौजूदा समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की स्थिति बेहतर नहीं है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में भी टीम जगह बनाने में असमर्थ रही थी, वहीं इस साल भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम वर्ल्ड कप से बाहर है। इसके पीछे का मुख्य कारण टीम के प्रमुख खिलाड़ियों का विदेशी लीग्स पर अधिक फोकस करना रहा है।

ऐसी स्थिति में टीम में अच्छे खिलाड़ी मौजूद नहीं रहते, जिसके चलते टीम द्विपक्षीय सीरीजों के अतिरिक्त मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही। लेकिन इस बीच ऑलराउंडर आंद्रे रसेल द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है, कि वह वेस्टइंडीज टीम के लिए वर्ल्ड कप खेलने को पूर्ण रूप से तैयार हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट की हालत देख Andre Russell हुए भावुक

आंद्रे रसेल द्वारा अपना आखिरी मैच साल 2021 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के लिए खेला गया था, इसके बाद से वह अब तक एक भी मुकाबला कैरेबियाई टीम के लिए नहीं खेल सके। हालांकि कई देशों में वह खेलते चले आ रहे हैं, लेकिन अब जब टीम की हालत इतनी अधिक खराब है, तो उनका दिल अचानक पसीज उठा है और उन्होंने फिर से वेस्टइंडीज के लिए खेलने की इच्छा व्यक्त की है। अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसमें खेलने के लिए आंद्रे रसेल तैयार है। द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक वह वर्ल्ड कप खेलने के लिए फ्रेंचाइजी की व्यस्तताओं को छोड़ने के लिए तैयार है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को अच्छी रकम नहीं मिल पाती जिसके चलते वह टी20 लीग में खेलना अधिक पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, इसके साथ ही अगर कुछ बड़े खिलाड़ियों के बारे में बात करें, तो पूरन किरोन पोलार्ड और क्रिस गेल का नाम भी इसमें शामिल रहा है। इसके साथ ही मौजूदा समय में आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन और शिमरोन हिट मायर जैसे खिलाड़ी भी इसमें मौजूद है। बोर्ड के साथ भी इन खिलाड़ियों की तकरार होती रहती है। इन्हीं कारणों के चलते यह खिलाड़ी जहां वेस्टइंडीज की मरून जर्सी में सालों तक खेलते नजर नहीं आते, वही सीपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं।

Read Also:-IPL 2024 से पहले RCB का आया बड़ा फैसला, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता