Mahendra Singh Dhoni के ऐसे 3 रिकॉर्ड, जिन्हें अगले 100 सालों तक तोड़ पाना नामुमकिन

क्रिकेट के मैदान में Mahendra Singh Dhoni ने अपनी एक खास जगह बना ली है। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान भारत को न सिर्फ आईपीएल 2023 का चैंपियन बनाया, बल्कि आईसीसी की ट्रॉफी भारत को जिताने वाले वह इकलौते कप्तान भी हैं।

बतौर कप्तान विकेटकीपर और एक फिनिशर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अलग किरदार निभाया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ पाना नामुमकिन है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको धोनी के कुछ ऐसे ही रिकॉर्डो के बारे में बताएंगे।

एमएस धोनी ने की 200 वनडे मैचों में कप्तानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 200 एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की बागडोर संभाल चुके हैं। साल 2007 से लेकर 2018 के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने 110 मुकाबले खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई है, वहीं पांच मुकाबलों में उन्हें जीत और 74 मुकाबलों में शिकस्त का सामना भी करना पड़ा है। किसी भी कप्तान के लिए धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन नजर आता है।

इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 174 एकदिवसीय मैचों की भी कप्तानी की है। वही इस सूची में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है।

धोनी बने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान

जहां साल 2007 में एमएस धोनी ने T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया है। वहीं साल 2011 में उन्होंने आखिरी ओवर में हेलीकॉप्टर शॉट जड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इसके साथ ही भारतीय टीम को 28 सालों बाद दोबारा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इंग्लैंड की सरजमीं पर साल 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत धोनी की कप्तानी के दौरान ही अपने नाम कर सका। एमएस धोनी भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान बने। उनका यह रिकॉर्ड आज भी किसी के लिए तोड़ पाना असंभव प्रतीत होता है।

धोनी स्टंपिंग के मामले में भी काफी आगे

जब कभी क्रिकेट के मैदान पर सबसे बेहतरीन विकेटकीपर की बात की जाती है, तो सबसे पहले एमएस धोनी का नाम लिया जाता है। अपनी तेज रफ्तार के चलते बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने वाले धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

उन्होंने 350 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, इसके साथ ही वह 123 स्टंपिंग करने में भी कामयाब रहे। उन्होंने 331 कैच भी लिए हैं। इसके साथ ही इस फॉर्मेट में उनके नाम सबसे अधिक स्टंपिंग के रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

Read Also:-WTC Final के बाद समय बिताने के लिए छुट्टियों पर निकले Shubman Gill और Sara Tendulkar