IND vs NZ: भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर क्रिकेट के मैदान में मचा रहा है तहलका , अब वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी हुई पक्की!
By Manika Paliwal On January 26th, 2023

भारतीय टीम को इस साल के आखिरी में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। जिसके लिए टीम इंडिया अभी से तैयारियों में जुट गई है। साल के पहले महीने में जो प्रदर्शन देखने को मिला है। उससे यह बात तो साफ हो चुकी है कि भारतीय टीम सही दिशा की तरफ अपने कदम बढ़ा रही हैं। भारत ने अभी तक साल 2023 में कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है।
Read More : भारतीय टीम टूटा दुखों का पहाड़, चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक
भारतीय टीम का खतरनाक टॉप ऑर्डर
टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली सलामी बल्लेबाज शुभमन के लिए समय तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं। जहां गिल ने शतक लगाना शुरू किया है तो वहीं रोहित शर्मा भी अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आ चुके हैं विराट कोहली का बल्ला भी मैदान में आग उगल रहा है चलिए आपको इसी कड़ी में आज हम उन आंकड़ों के बारे में बताते हैं जो हैरान करने वाले हैं।
भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन
शुभमन गिल- 208 Vs न्यूजीलैंड
विराट कोहली- 166* Vs श्रीलंका
शुभमन गिल- 116 Vs श्रीलंका
विराट कोहली- 113 Vs श्रीलंका
शुभमन गिल- 112 Vs न्यूजीलैंड
रोहित शर्मा-101 Vs न्यूजीलैंड
किस मुकाबले में भारत का कितना स्कोर
बनाम श्रीलंका- 373/7
बनाम श्रीलंका- 219/6
बनाम श्रीलंका- 390/5
बनाम न्यूजीलैंड- 349/8
बनाम न्यूजीलैंड- 111/2
बनाम न्यूजीलैंड- 385/9
हालांकि इन सबके बीच में खास बात यह है कि इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है और ऐसे में टीम इंडिया की तैयारियां अभी तक तो काफी अच्छी दिखाई दे रही है। शिखर धवन की वनडे टीम से छुट्टी हो चुकी है तो वही रोहित अब गिल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टीम के लिए विराट कोहली रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना काफी अच्छा संकेत है। दोनों ही बल्लेबाज भारतीय टीम की एक मजबूत कड़ी हैं हो सकता है कि दोनों का यह वर्ल्ड कप आखरी साबित हो।
Read More : “मेरी जगह कोई और होता तो….” भारतीय टीम ने जगह न मिलने पर सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान