भारतीय टीम टूटा दुखों का पहाड़, चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक

By Manika Paliwal On January 23rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम टूटा दुखों का पहाड़, चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक

इस साल भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होने वाला है। जिसके लिए भारत के मिल्ड फिल्डर हार्दिक सिंह टीम से बाहर हो गए हैं। हार्दिक को इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में चोट लग गई थी। जिसके बाद पूरा देश हार्दिक के फिट होने की दुआ कर रहा है। लेकिन आखिरी में यह खबर आई है कि हार्दिक सिंह चोट से उबर नहीं पाए हैं और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

Read More : “मेरी जगह कोई और होता तो….” भारतीय टीम ने जगह न मिलने पर सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

हॉकी इंडिया ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल समय में हार्दिक सिंह ने गोल करके भारत को जहां बड़ा दिलाने का काम किया था तो वहीं हॉकी इंडिया ने इस बारे में कहा है कि

‘हार्दिक एफआईएच वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे. यह फैसला वेल्स के खिलाफ उन्हें आराम देने और फिर इसके बाद उनकी चोट का आकलन करने के बाद किया गया.’

टीम के कोच ग्राहम रीड का बड़ा बयान

भारतीय टीम के कोच ग्राहम रीड ने टीम प्रबंधन के फैसले के बारे में कहा है कि

‘हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच तथा वर्ल्ड कप के आगामी मैचों के लिए हार्दिक सिंह की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को रखने का मुश्किल फैसला करना पड़ा.’

उन्होंने कहा,

‘हमें शुरुआत में उसकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी, लेकिन रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के बाद आज मैदान पर देखने के बाद पता चला कि उन्हें वापसी में समय लगेगा. यह निर्णय लिया गया है कि हम हार्दिक की जगह राज कुमार पाल को टीम में लेंगे.’

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा

‘दुर्भाग्य से वर्ल्ड कप में खेलने का मेरा सपना हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूट गया. मैं खासकर वर्ल्ड कप में कभी इस तरह से मैदान नहीं छोड़ना चाहता था. वो कहते है ना कि हर चीज के पीछे कोई कारण होता है और मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ. इसमें कुछ समय लगेगा.’

‘यह निराशाजनक है कि मैं अब भरोसे पर खरा नहीं उतर सकता और टीम में योगदान नहीं दे सकता. लेकिन हमारे लिए टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है. यह वास्तव में अभी शुरू हो रहा है, प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ.’

Read More : 2 सालों से लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहा ये खिलाड़ी, कभी नाम से ही कांपते थे बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज