आईपीएल में जब भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान में उतरती है तो फैंस की टीम के खेल पर काफी नजर रहती है। इसके साथ ही काव्या मारन भी लगातार अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आती है। वैसे तो काव्या मारन सोशल मीडिया पर भी खूब छाई हुई है। जब आईपीएल का ऑक्शन होता है। तो कौन सा खिलाड़ी खरीदना है इस पर कितनी कीमत लगानी है यह भी काव्या मारन ही तय करती है। क्योंकि वह इस टीम की सह मालकिन है। एक बार फिर से काव्या सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल इसके पीछे क्या है माजरा चलिए बताते हैं।
काव्या मारन को मिला शादी का प्रपोजल
Looks like someone needs a bit of help from @Codi_Yusuf on how to propose in the BOLAND. 💍#Betway #SA20 | @Betway_India pic.twitter.com/ZntTIImfau
— Betway SA20 (@SA20_League) January 19, 2023
दअसल काव्या मारन को शादी का प्रपोजल मिला है हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाई है कि जिसने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया है। उसके बारे में काव्या मारन को पता भी है या नहीं लेकिन इस भी सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्रेंड हो रही है। लोग इसको लेकर के तरह-तरह के मीम्स भी बना रहे हैं आईपीएल के अगले सीजन में वह फिर से स्टेडियम में अपनी टीम को शेयर करती हुई दिखाई देंगी।
इस व्यक्ति का काव्या पर आया दिल
दरअसल काव्या मारन इस वक्त दक्षिण अफ्रीका में है वहां पर sa20 खेली जा रही है। जिसमें बाकी आईपीएल फ्रेंचाइजी उनकी तरह ही एसआरएच ने भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम खरीदी है गुरुवार को उनकी टीम का मैच था और जब टीम मैदान पर होती है तो कैमरों की नजर उन्हीं पर होती है इसी बीच पर्ल के बोलैंड में जो मैच हो रहा था। और उसी दौरान उन्हें एक दर्शक ने शादी का प्रस्ताव दिया।
फैन ने कार्ड पर दिया प्रपोजल
दरअसल उनके एक फैन ने उन्हें कार्ड में ही शादी का प्रपोजल दिया। जिस पर उसने लिखा था कि काव्या मारन विल यू मैरी मी इसी के साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस वीडियो को एसए20 के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। फैंस पर खूब रिएक्शंस भी दे रहे हैं आपको बता दें कि काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सह मालकिन है।