Yuzvendra Chahal की पत्नी को छोड़, अब श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी के साथ किया धोखा, पड़ गए उसकी पत्नी के पीछे

By Sangeeta Tiwari On July 8th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Yuzvendra Chahal की पत्नी को छोड़, अब श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी के साथ किया धोखा, पड़ गए उसकी पत्नी के पीछे

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज Yuzvendra Chahal को भला कौन नहीं जानता होगा, जी हां वह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने खेल से वह न सिर्फ भारतीय टीम बल्कि अपने फैंस के दिलों में भी अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब रहे है। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज और अपनी पत्नी धनश्री वर्मा की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी। ‌

अक्सर गेंदबाज युज़वेंद्र चहल की पत्नी थनश्री का नाम भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ जोड़ा जाता है। युज़वेंद्र चहल की गैरमौजूदगी में वह कई बार उनकी पत्नी धनश्री के साथ नजर भी आए हैं, लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर चहल की पत्नी धनश्री के साथ नहीं बल्कि टीम के इस खिलाड़ी की पत्नी के साथ देखे गए।

धनश्री नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की पत्नी के साथ नजर आए श्रेयस अय्यर

अक्सर धनश्री के साथ सुर्खियों में रहने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को हाल ही में दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज के साथ स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है, कि श्रेयस अय्यर युजवेंद्र की पत्नी धनश्री को धोखा दे रहे हैं। अब वह उन्हें छोड़ दीपक चाहर की पत्नी के पीछे पड़ गए हैं।

सोशल मीडिया पर‌ चाहर की पत्नी के साथ जो तस्वीरें वायरल हो रही है, वह किसी क्रिकेट मैच के दौरान की नहीं बल्कि फुटबॉल मैच की है, जहां श्रेयस अय्यर दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया चाहर के साथ गए थे।

टीम इंडिया से श्रेयस अय्यर चल रहे बाहर

श्रेयस अय्यर काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। चोटिल होने के कारण काफी समय से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पिछले मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था। अभी तक वह अपने करियर में 10 टेस्ट मुकाबले, 42 एकदिवसीय मुकाबलों के साथ-साथ 49 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने में कामयाब रहे हैं।

Read Also:-Team India में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, 5 महीने पहले ही रविंद्र जडेजा ने किया था ऐलान