Team India : ऐसे तीन खिलाड़ी जिन्हें लग गई नशे की गंदी लत, हर 10 मिनट में चाहिए एक नई सिगरेट
By Sangeeta Tiwari On July 8th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Team India : भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर दमदार प्रदर्शन देख लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते। पर ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिनकी व्यक्तिगत लाइफ कुछ अलग ही होती है। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी निजी जिंदगी में बिना पार्टी, शराब और सिगरेट के रह ही नहीं सकते।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे ,जिनका पूरा जीवन नशे से भरा हुआ है और हर कुछ मिनट में ही उन्हें नशे की आवश्यकता पडती रहती है।
हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या काफी लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। हमेशा से ही हार्दिक अपनी व्यक्तिगत लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार हार्दिक पांडे सिगरेट पीते हुए नजर आए हैं। इसके साथ ही उन्हें क्लब में हुक्का पीते हुए भी देखा जा चुका है।
केएल राहुल
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल है, जो अपनी व्यक्तिगत लाइट को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।
उनकी सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें उन्हें क्लब में हुक्का और शराब पीते देखा जाता है। केएल राहुल की निजी जिंदगी को देखते हुए कहा जाता है कि उन्हें सिगरेट पीने की बहुत गंदी लत लग गई है।
पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम में काफी लंबे समय बाद पृथ्वी शॉ की वापसी हो सकी थी, लेकिन किन्हीं विवादों के चलते वह इस बेहतरीन मौके को गंवा बैठे।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल के साथ पृथ्वी शॉ को कई लोगों के द्वारा दारू पीकर लड़ते हुए देखा गया है। जिस पर उनके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हो गया था। वह बहुत ही लग्जरी और स्टाइलिश लाइफ जीते हैं। कई बार वह सिगरेट और शराब के नशे में नजर आए, उन्हें भी सिगरेट और शराब की आदत हो चुकी है।