12 मई को रिलीज हो रही MS Dhoni पर आधारित फिल्म में होगी सुशांत सिंह राजपूत की वापसी
By Sangeeta Tiwari On May 6th, 2023

जब कभी भारतीय क्रिकेट की बात की जाती है, तो सबसे पहले सफलतम कप्तान के रूप में MS Dhoni का नाम अवश्य लिया जाता है। इस क्रिकेटर के बेहतरीन करियर को देखते हुए उसके संन्यास लेने से पहले ही उन पर बायोग्राफी बनाई जा चुकी है। उनके फैंस के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, कि एक बार फिर से उनके चाहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को बड़े पर्दे में देख सकेंगे। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाते नजर आएंगे।
एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी जल्द हो रही रिलीज
जल्द ही फैंस के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ सिनेमा घरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है, जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में पुनः रिलीज किया जा रहा है।
पूरे देश में इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर को लेकर फैंस में बहुत अधिक उत्साह नजर आ रहा है। इस शानदार मौके पर डिग्री स्टार के हेयर स्टूडियो विक्रम दुग्गल द्वारा कहा गया कि,
“इस री-रिलीज का उद्देश्य देश भर में अपने प्रशंसकों को क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को बड़े पर्दे पर फिर से जीने का एक और मौका देना है.”
Jab Mahi phir pitch pe aayega, pura India sirf “Dhoni! Dhoni! Dhoni!” chilaayega. M.S. Dhoni: The Untold Story Re-Releasing in cinemas on 12th May@msdhoni #SushantSinghRajput @advani_kiara @DishPatani @AnupamPKher @bhumikachawlat @FFW_Official pic.twitter.com/bfpn3JiD7h
— Star Studios (@starstudios_) May 4, 2023
सुशांत के फैंस भी हो उठे भावुक
दोबारा रिलीज हो रही एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के रिलीज होने से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में भी काफी उत्सुकता नजर आ रही है। साल 2020 में अपने फ्लैट में सुशांत सिंह के मृत पाए जाने के बाद से उनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गई थी, जिसके बाद से उनके फैंस बहुत अधिक निराश हो गए थे, लेकिन दोबारा अपने चहेते अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, इस समय सिर्फ वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान के रूप में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौजूदा आईपीएल 2023 के सीजन में धोनी की टीम काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है। इस सीजन भी धोनी की लोकप्रियता का जादू फैंस के ऊपर साफ नजर आ रहा है। उनके चाहने वाले सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए मैदान पर उपस्थित होते हैं।