Saurav Ganguly और Virat Kohli के रिश्ते में जो खटास चल रही है, वह किसी से छिपने वाली नहीं अभी तक दोनों के रिश्तो के बीच तनातनी जारी है। जैसा कि मैदान पर भी बहुत बात देखा गया। कुछ ऐसे ही पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने रिश्ते को लेकर आईपीएल 2023 के दौरान सुर्खियों में छाए रहे। सौरव गांगुली का इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें विराट कोहली के खिलाफ काफी उल्टे सीधे बयान देते देखा गया।
‘विराट के लिए ट्रॉफी जीतना आसान नहीं’
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्रकार विक्रांत गुप्ता के साथ बातचीत करते देखा गया। जिसके चलते वह रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ऐसे कप्तान है, जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी जीती ह। लेकिन इसके बाद जैसे ही वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हैं, उनके मुंह से विक्रांत की जगह विराट निकल पड़ता है। उनका कहना है कि विराट आईपीएल में खिताब जीतना आसान नहीं है, हालांकि इसके बाद वे जल्द अपने शब्दों को बदलकर विक्रांत बोल देते हैं।
Sourav Ganguly is a simple person. Jo dil me hota hai, vohi muh pe pic.twitter.com/lk38NMFhE8
— Rajabets India🇮🇳👑 (@smileandraja) June 17, 2023
सौरव गांगुली ने विराट के खिलाफ उगला जहर
सौरव गांगुली ने जब पत्रकार विक्रांत गुप्ता से बातचीत की, तो उस दौरान भले ही उनके मुंह से विराट कोहली का नाम गलती से निकल गया हो, लेकिन फिर भी फैंस का मानना है कि एक बार फिर से सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर यह यह फितूर भरे बयान दिए हैं, क्योंकि इससे पहले भी सौरव गांगुली विराट को लेकर कई बार बयानबाजी कर चुके हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं मैदान पर दोनों दिग्गजों को एक दूसरे को नजरअंदाज करते देखा गया। इसके साथ ही पूर्व कप्तान विराट कोहली सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर चुके हैं। जिस समय विराट कोहली वनडे और टी20 की कप्तानी से हटाए गए थे, उसी दौरान उन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न हो गई थी।