RCB VS RR : मैं किसी भी चुनौती को स्वीकार करता हूं मेरी भूमिका…”, मुकाबलें के बाद सिराज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
By Manika Paliwal On April 24th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

RCB VS RR : बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल का 32 वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और राजस्थान के बीच में खेला गया। जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले आरसीबी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का लक्ष्य राजस्थान को जीत के लिए दिया। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम महज 182 रन ही बना पाई और 7 रनों से आरसीबी को शानदार जीत हासिल हुई।
सिराज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
मैं किसी भी चुनौती को स्वीकार करता हूं। मेरी भूमिका अच्छी चल रही है, नई गेंद से विकेट और गेंद अच्छे से हाथ से निकल रही है। पहले ओवर में एक गेंद स्विंग हुई जब यह जायसवाल के पास गई, फिर मेरी टूटी-फूटी सीम पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि मुझे उस पर भरोसा था। थोड़ा सा रिवर्स था और एक कठिन लेंथ पर रिवर्स से छक्का मारना आसान नहीं होता है। मैं हमले का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी से बहुत खुश हूं।
मैच का पूरा हाल
आरसीबी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर राजस्थान को जीतने के लिए 190 रनों का स्कोर लिया है। बात अगर आरसीबी के बाकी बल्लेबाजों की करें तो बता रहे हैं कि टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान की भूमिका निभाने वाले विराट कोहली आज शून्य पर ही आउट हो गए। तो वही फाफ डु प्लेसिस ने 62 रनों की पारी खेली टीम के लिए शहबाज अहमद 2 रन बना पाए तो वही ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रन बनाने का काम किया
टीम के लिए डेमू ने 8 रन कार्तिक ने 16 रन वानिंदू हसारंगा ने 6 रन बनाए थे। वही टीम के लिए विजय कुमार 200 पर अपना विकेट गंवा बैठे सिराज ने 1 रन बनाने का काम किया तो वही वैली 4 रनों पर नाबाद रहे। वही बात अगर राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी की करें तो बोल्ट ने दो विकेट संदीप शर्मा ने दो विकेट तो वही अश्विन और चहल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी राजस्थान टीम की शुरूआत भी कुछ खास नहीं थी। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने जहां 43 रन बनाए तो वही जोश बटलर एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हुए टीम के लिए देवदत्त ने 52 रन तो वही संजू सैमसन में 22 रन बनाने का काम किया। बता दें कि हेटमायर ने 3 रन बनाए ।
वही राजस्थान के लिए ध्रुव ने ।। रन बनाने का काम किया । बात अगर आरसीबी के गेंदबाजों की करें हर्षल पटेल ने 2 विकेट सिराज ने एक विकेट डेविड बैली ने एक विकेट लिया