Rohit Sharma ने IPL में कमाई को लेकर धोनी को छोड़ दिया पीछे, जानिए कौन से नंबर पर है विराट
Rohit Sharma ने IPL में कमाई को लेकर धोनी को छोड़ दिया पीछे, जानिए कौन से नंबर पर है विराट

Rohit Sharma Highest Earner from IPL: भले ही Rohit Sharma के लिए यह साल कुछ खास नही रहा हो, अपनी फार्म और फिटनेस के लिए भले ही उन्हें जूझते पाया गया हो। कई बार तो अपनी फिटनेस को लेकर ही वह टीम इंडिया से बाहर भी हुए, लेकिन कमाई को लेकर उन्होंने आसमान की बुलंदियों को छू लिया। उनके इस साल आईपीएल में होने वाली कमाई के आंकड़ों को देखकर हम कह सकते हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं।

यह दोनों खिलाड़ी अब तक आईपीएल में 150 से ऊपर की कमाई कर चुके हैं। आईपीएल के दौरान सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली और सुरेश रैना के नाम भी शामिल है।

रोहित शर्मा

अभी पिछले ही साल भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को मिल सकी थी। उनकी कप्तानी के दौरान भारत टी-20 और वनडे दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। लेकिन मल्टी नेशन टूर्नामेंट जीतने में टीम असमर्थ रही। एशिया कप के बाद उसे T20 वर्ल्ड कप में भी नाकामी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते रोहित की फार्म और फिटनेस पर कई सवाल खड़े हो गए। हालांकि रोहित की कमाई पर इन सब बातों का कोई असर नहीं पड़ा। आईपीएल के दौरान रोहित महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

मनीबॉल की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा बीते 16 सालों में आईपीएल से कुल 178.6 रुपए की कमाई की गई। कमाई को लेकर महेंद्र सिंह धोनी को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। इन सालों में आईपीएल के जरिए महेंद्र सिंह धोनी 176.84 करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं। कमाई के मामले को लेकर आईपीएल में रोहित, धोनी के बाद विराट कोहली का नंबर आता है।आईपीएल से विराट अब तक 173.2 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रहे।

महेंद्र सिंह धोनी

साल 2008 के आईपीएल ऑक्शन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी नीलामी में सबसे महंगे बिके थे। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा उन्हें 6 करोड रुपए की कीमत दे खरीदा गया था। अगले 2 सीजन के दौरान उन्हें सीएसके से इतना ही धनराशि मिली। इसके बाद साल 2011 में उन्हें 8.28 करोड़ रुपए 2014 में 12.5 करोड़, फिर 2018 में 15 करोड़ सैलरी के तौर पर दिए गए। आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान उन्हें सिर्फ 12 करोड़ रुपए ही मिल सके। अब तक 15 सीजन के दौरान धोनी 176.8 करोड़ रुपए की धनराशि कमा चुके हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की बात की जाए, तो आईपीएल 2008 के लिए हुई नीलामी के दौरान रोहित 3 करोड़ों रुपए में डेक्कन चार्जर्स द्वारा खरीदे गए थे। अगले 2 सीजन में भी इस खिलाड़ी को डेक्कन चार्जर्स द्वारा बतौर सैलरी तीन करोड़ रुपए ही दिए गए। साल 2011 में रोहित को मुंबई इंडियंस द्वारा 9.2 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल किया। 2014 में मुंबई 12.5 करोड़, 2018 में 15 करोड़ रुपए दिए गए। वही मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल 2022 के लिए रोहित को 16 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया गया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में रोहित शर्मा की गिनती की जाती है। मुंबई इंडियंस को रोहित ने 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। 2009 में पहली बार डेक्कन चार्जर्स के साथ वह आईपीएल में जीते थे। वह 6 बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं। पिछली बार 2020 में रोहित की कप्तानी के दौरान मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी। हालांकि टीम प्लेऑफ में 2021 और 2022 में नहीं पहुंची थी।

विराट कोहली

विराट कोहली की आईपीएल में कमाई की बात की जाए, तो अब तक विराट 173.2 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रहे। 2008 से ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेला है। 2008 के आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें आरसीबी द्वारा 12 लाख रुपए में खरीदा गया था। अगले 2 सीजन बतौर सैलरी उन्हें यही रकम दी गई। 2011 में आरसीबी द्वारा उन्हें 8.2 करोड़ों रुपए अपने साथ शामिल किया गया।

वहीं 2014 में उन्हें मात्र 12.5 एक करोड़ रुपए, 2018 में 17 करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर मिल चुके हैं। 2011 तक आरसीबी द्वारा उन्हें 17 करोड़ ही दिए गए। हालांकि 2022 में खिलाड़ियों को रिटेन करने के लहजे से उनकी सैलरी घट कर 115 एक करोड़ रुपए पहुंच गई। आईपीएल 2023 के लिए भी उन्हें आरसीबी द्वारा 15 करोड़ में ही रिटेन किया गया है।

सुरेश रैना

आईपीएल में अपनी कमाई को लेकर सुरेश रैना चौथे स्थान पर रहे। 14 सालों में 110.7 करोड़ रुपए उन्होंने कमाए हैं।उनके बाद सुनील नरेन का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर आईपीएल से 12 सालों में कुल 107.2 करोड़ रुपए कमा चुका है।

Read Also:-ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के तुरंत बीसीसीआई ने उठाया कदम, कर डाला ये बड़ा ऐलान