रवि शास्त्री ने इन 2 खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान, वर्कलोड को मैनेज करने की है सबसे अधिक जरूरत
By Manika Paliwal On August 24th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया को एशिया कप के बाद टी-20 विश्व कप खेलना है। ऐसे में t20 विश्व कप के लिए ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम की निगाहें 9 साल से चल रहे आईसीसी खिताब नहीं जीत पाने के सूखे को खत्म करने पर होने वाली हैं। इसी के साथ ही टीम के कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्हें वहां पर अपना 100% योगदान देना होगा। अब ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। जिनमें वर्क लोड मैनेज करना पड़ेगा।
Read More : एशिया कप 2022 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव
रवि शास्त्री ने सुझाए 2 नाम

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अब दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। जिनके वर्क लोड को विश्व कप से पहले तरीके से मैनेज किया जाना चाहिए। शास्त्री ने कहा है कि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के 2 बड़े हथियार हैं। इन पर विशेष निगाह रखी जानी चाहिए इसी के साथ ही उन्होंने कई अन्य बड़ी बातें भी कहीं है।
हार्दिक और जसप्रीत को बताया मुख्य खिलाड़ी

रवि शास्त्री ने कहां है कि हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। जब आप उन्हें बाहर करते हैं तो टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है। पिछले साल विश्व कप में हमने उनकी कमी को बहुत अच्छे से महसूस किया था। क्योंकि वह गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। उनके पास जो क्वालिटी है उसके करीब भी कोई नहीं आ सकता उनपर निगाह रखी जानी चाहिए। विश्व कप से पहले होने वाले मैचों में बुमराह और हार्दिक पर हमें अपनी नजर रखनी है।
टी 20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे यह दो खिलाड़ी

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि बुमराह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है क्योंकि वह पूरी तरह से अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान बुमराह को आराम दिया गया था। वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं गए थे। जब एशिया कप के लिए टीम का एलान हुआ तब ये बात सामने आई थी कि बुमराह इस समय चोटिल हैं और पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं जिसकी वजह से उन्हें एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर किया गया है।
Read More : Indian Cricketers: टीम इंडिया के एक या दो नहीं बल्कि इन 4 खिलाड़ियों ने थामा बॉलीवुड की हसीनाओं का हाथ