पृथ्वी शॉ और सपना गिल का सेल्फी विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल मुंबई के एक अदालत ने सेल्फी लेने पर विवाद के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी करने और उनकी कार पर हमला करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसेर गिल को जहां 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं गुरुवार को पुलिस ने सपना को गिरफ्तार किया था। लेकिन हम इन सब के बीच में एक नया मोड़ आया है क्या है पूरा मामला बताते हैं।
15 फरवरी को घटी थी घटना
दरअसल यह घटना 15 फरवरी को सुबह हुई जब मीडिया क्रिकेटर पृथ्वी और मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक होटल के बाहर थे। इस दौरान सोशल मीडिया स्टार सपना और उनके कुछ मेल फ्रेंड्स पृथ्वी के साथ बदतमीजी करने लगे बहस करने लगे दरअसल पृथ्वी ने सपना के साथ सेल्फी ले रहे हो मना कर दिया था। जिसकी वजह से मामला शुरू हुआ दोनों के बीच नौबत हाथापाई की आ गई। लेकिन उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पृथ्वी उस लड़की का बेसबॉल बैट छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि उस लड़की का साथ ही शो का वीडियो बना रहा है।
गला काटने की मिली है धमकी
#UPDATE | Cricketer Prithvi Shaw selfie controversy: Police arrested one more youth namely Sobit. Total 4 arrests have been made so far: Mumbai Police
— ANI (@ANI) February 18, 2023
पृथ्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए बल्कि सपना और शोभित ने खिलाड़ी को पीटने के लिए 6 और लोगों को बुलाया और हमला करने की कोशिश की। वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि पृथ्वी बेसबॉल के बैट को खुद से दूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शोभित खुद गला काटने की धमकी पृथ्वी को दे रहे थे।
होटल के बाहर शुरू हुई थी लड़ाई
बीते दिनों पृथ्वी अपने दोस्त के साथ होटल में डिनर करने गए थे। जहां सपना और शोभित पृथ्वी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। इसके बाद कुछ और सेल्फी के लिए पृथ्वी को परेशान करने लगे। होटल मैनेजर ने उसके बाद दोनों लोगों को बाहर कर दिया। सपना और शोभित करीब 25 मिनट पृथ्वी के बाहर आने का इंतजार किया और बाहर आने के बाद सड़क पर जमकर बवाल काटा।