Ravindra Jadeja के सामने नहीं टिक सका यह मिस्ट्री स्पिनर, करियर हुआ खत्म मजबूरी में लेना पड़ा संन्यास
By Sangeeta Tiwari On June 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी Ravindra Jadeja ने आईपीएल 2023 में दमदार वापसी कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की ऐसी शानदार वापसी के चलते टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के ऊपर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अब उन खिलाड़ियों की जगह को लेकर टीम इंडिया में संदेह बना हुआ है।
आज ऐसी स्थिति में इस आर्टिकल के जरिए ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे जिनका कैरियर रविंद्र जडेजा के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो गया और अंत में उन्हें संन्यास लेना पड़ा।
इस खिलाड़ी के ऊपर मरणाए संकट के बादल
यहां भारतीय टीम के जिस खिलाड़ी के बारे में बात की जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा हैं। IPL 2023 मेऔ जैसे ही भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की वापसी हुई तो उनकी वापसी के साथ ही प्रज्ञान ओझा के करियर पर धीरे-धीरे खतरा बढ़ता गया और उनका करियर खत्म हो गया। किसी समय रविचंद्रन अश्विन के साथ प्रज्ञान ओझा की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी, लेकिन जडेजा की वापसी से टीम इंडिया मैं बहुत कुछ बदल चुका है।
धीरे-धीरे गुमनामी में डूबा यह खिलाड़ी
जानकारी के लिए बता दें कि प्रज्ञान ओझा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 14 नवंबर 2013 को खेला था। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अधिकतर मौके रविंद्र जडेजा को दिए जाने लगे, क्योंकि वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हीं कारणों के चलते दोबारा कभी प्रज्ञान ओझा की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा गया।
प्रज्ञान ओझा एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते कमाल किया ही है, बल्कि आईपीएल में भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते तहलका मचा दिया है। इसके बाद धीरे-धीरे वह गुमनामी के अंधेरे में डूबते गए और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा चर्चा में छाने लगे।
गेंदबाजी में रचा इतिहास
प्रज्ञान ओझा की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट लेकर कारनामा रच दिया। जब सचिन तेंदुलकर अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेल रहे थे, उस समय नवंबर 2013 को प्रज्ञान ओझा कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अपना कहर बरपाते नजर आए। अब तक इस खिलाड़ी के करियर पर नजर डालें तो 24 टेस्ट मैचों में 113 विकेट और 18 वनडे मैचों में उनके नाम 21 विकेट दर्ज है।