IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत से आरसीबी पर मरणाया संकट, जानिए दोनों टीमों की स्थिति
By Sangeeta Tiwari On May 10th, 2023

IPL 2023 Points Table: आईपीएल के 23वें सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसका 54 वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मंगलवार को खेला गया। इस मुकाबले के दौरान आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई इंडियंस इस विशाल जीत के बाद 2 अंक और जुड़ने से तीसरी ऐसी टीम बन चुकी है जिसने इस सीजन में 12 या उससे अधिक अंक हासिल किए हो। मुंबई इंडियंस से पहले गुजरात टाइटंस (16) और चेन्नई सुपर किंग्स (13) रन हासिल कर सकी थी।
वहीं मुंबई इंडियंस के अब 12 अंक हो गए हैं, जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस टॉप -04 में शामिल हो चुकी है। शिकस्त झेलने के बाद अब आरसीबी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग
आईपीएल 2023 में खेले जा रहे मुकाबले की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी भारी छलांग लगाई है। जी हां आठवें पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस इस जीत के बाद सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस पांच पायदान पर छलांग लगाने में कामयाब रही। वही इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जोकि मैच से पहले सातवें स्थान पर काबिज थी, जोकि अब आठवें स्थान पर पहुंच चुकी है। अब मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम रही है जिसने 12 से अधिक अंक इस सीजन के दौरान हासिल किए हैं। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस को (16) और चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में (13) अंक हासिल किए हैं।
यह रही टॉप 4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो सबसे ऊपर टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम काबिज है, इस टीम के खाते में 16 अंक हो गए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर मौजूद है जिसके अब 13 अंक हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके साथ साथ 11 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स चौथे स्थान पर काबिज है। इसके बाद 5 टीमें 10 अंकों पर काबिज है, जोकि प्ले ऑफ मैं अपनी जगह को लेकर रेस में टिकी हुई है।
मैच का लेखा-जोखा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डू प्लेसिस (65) अर्धशतकों की सहायता से 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रहे। वही जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी (83) के चलते 17वे ओवर में ही इस लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।