IPL 2023 Points Table: गुजरात टाइटंस हुई प्लेऑफ की रेस में शामिल, जानिए बाकी टीमों की क्या रही स्थिति
By Sangeeta Tiwari On May 16th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 का 62 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से शिकस्त दी। और इसी जीत के साथ गुजरात के खाते में 2 अंक जुड़ गए और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली गुजरात पहली टीम बन गई है। अब गुजरात टाइटंस के 18 अंक हो गए हैं, और पॉइंट्स टेबल में वह टॉप पर काबिज है।
प्लेऑफ की रेस में मौजूद 8 टीमें
गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसी शिकस्त के साथ हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वही सनराइजर्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। अब से 8 टीमों में तीन स्पॉर्ट के लिए जंग जारी है। जिनमें मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 16 से अधिक अंक लाने का मौका है, ऐसी स्थिति में अगर यह तीनों टीमें अपने बाकी मैच जीतने में कामयाब रही, तो बाकी टीमों के सफर का यही से अंत हो जाएगा।
अन्य टीमों के पास भी मौका मौजूद
अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब के अपने बाकी बचे दो मैच जीतने में कामयाब रही, तो वह 16 अंकों तक पहुंच जाएंगी, और टॉप – 4 में मौजूद एक भी टीम की हार के बाद उनके पास सुनहरा अवसर होगा। वहीं अगर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों तक भी पहुंचती है, लेकिन इन्हें क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।
यह रही टॉप – 4 टीमें
अगर टॉप – 4 टीमों की बात की जाए, तो गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंकों के साथ दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर काबिज है। लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।
Read Also;CSK vs DC: मनीष पांडे मिचेल मार्श को आधे रास्ते से लौटा हो गए रन आउट, जानिए कारण, वीडियो हुआ वायरल