IPL 2023, DC vs CSK : महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने दिल्ली को शिकस्त दे किया प्लेऑफ से बाहर ,वॉर्नर की टीम का हुआ पत्ता कट

By Sangeeta Tiwari On May 20th, 2023

IPL 2023, DC vs CSK : महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने दिल्ली को शिकस्त दे किया प्लेऑफ से बाहर ,वॉर्नर की टीम का हुआ पत्ता कट

IPL 2023, DC vs CSK : आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबलों का दौर चालू है। आईपीएल 2023 का 67 वां मुकाबला आज 20 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, उनकी टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे डेविड वॉर्नर की टीम दिए गए लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई और मात्र 77 रनों पर ही इस मुकाबले को हार गई।

CSK से मिला 224 रनों का लक्ष्य

मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 छक्के भी मौजूद थे। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे भी 52 गेंदों में 87 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके अतिरिक्त शिवम दुबे 3 छक्कों की सहायता से 9 गेंदों में 22 रन बनाने में कामयाब रहे।

वही मैच के आखिरी में चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 5 रन बनाने में कामयाब रहे। उनका साथ हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 7 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर निभाया। जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी की टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद, चेतन सकारिया और एंरिच नोर्ते एक एक विकेट अपने नाम कर सके।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहुंची प्लेऑफ में

लक्ष्य के पीछे उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मात्र 5 रन ही बना सके, वहीं फिऋ सॉल्ट भी सिर्फ 3 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए, इसके साथ-साथ रिली रौसो तो अपना खाता तक खोलने में नाकाम साबित हुए। कप्तान डेविड वॉर्नर दमदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों में 86 रन बनाकर अंतिम समय तक लड़ते रहे, जहां युवा यश धुल मात्र 13 रन वही अक्षर पटेल मात्र 15 रन ही बना सके।

इसके बाद भी उनकी टीम को 77 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी इस जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वहीं दीपक चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 3 विकेट हासिल किए, तुषार पांडे और रवींद्र जडेजा सिर्फ एक – एक विकेट ही अपने नाम कर सके इसके अतिरिक्त महेश तीक्ष्णा और मथीसा पथिराना द्वारा भी दो-दो विकेट लिए गए।

Read Also:-MI vs GT, IPL 2023 : राशिद खान ने किया तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस का क्रर दिया बड़ा नुकसान