MI vs GT, IPL 2023 : राशिद खान ने किया तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस का क्रर दिया बड़ा नुकसान

By Sangeeta Tiwari On May 20th, 2023

MI vs GT, IPL 2023 : राशिद खान ने किया तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस का क्रर दिया बड़ा नुकसान

MI vs GT, IPL 2023 : आईपीएल के 23वें सीजन का 57वां मुकाबला शुक्रवार 12 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जमकर रनों की धुआंधार बरसात हुई। जहां पहले मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। वहीं लक्ष्य के पीछे उतरी गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने भी आतिशी पारी खेली। राशिद खान ने ऐसी धुआंधार और बेखौफ बल्लेबाजी करी, कि क्रिकेट प्रेमियों के यह नजारा देख रोंगटे खड़े हो गए।

आठवें नंबर पर राशिद खान अपने आक्रमक अंदाज के चलते 32 गेंदों में तीन चौके 10 छक्के जड़ते हुए 246.88 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 79 रन बनाने में कामयाब रहे। हालांकि राशिद गुजरात टाइटंस को जीत के शिखर तक नहीं पहुंचा सके। लेकिन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते उन्होंने मुंबई इंडियंस को काफी नुकसान दे दिया है।

मुंबई इंडियंस 50 रनों से जीतती तो NRR होता पॉजिटिव

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े में धुआंधार मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई इस मुकाबले को 27 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। लेकिन अगर वह इस मुकाबले को 50 रनों से अधिक अंतर के साथ जीत जाती तो उसका (NRR) नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाता। इस मुकाबले में जीत मिलने के बाद भी मुंबई इंडियंस की नेट रन रेट (NRR) 0.117 पर ही रह गई है।

अब मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए नेट रन रेट की काफी बेहतर भूमिका होगी। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की जीत के बावजूद भी राशिद खान ने टीम को बड़ा झटका दिया है। मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ दो ही मुकाबले और बाकी हैं जिनमें उन्हें बड़ी जीत हासिल करने का प्रयास करना ही होगा।

गुजरात टाइटंस से हुई चूक

इस मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद भी गुजरात टाइटंस टॉप पर काबिज है। लेकिन अगर वह यह मुकाबला जीत जाती, तो 18 अंकों के साथ सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाती। उसके पास 15 मई को एसआरएस और 21 मई को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले खेलने को शेष है। अब देखना यह होगा कि इस टूर्नामेंट में कौन सी टीमें अधिक लंबे समय तक के लिए सफर कर सकती हैं राशिद खान ने इस मुकाबले में अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते सबका दिल जीत लिया है। आक्रमक बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी काबिलियत रखते रखने वाले राशिद खान ने 4 ओवर में महज 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं।

Read Also:-IPL 2023 : मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नेहल बढेरा ने किया खुलासा, पहले से ही जल्द मैच को खत्म करने का बना लिया था मन सूर्यकुमार….