IND vs PAK: इस खिलाड़ी ने छीनी हमसे जीत, मैच के बाद बेहद दुखी मन से दिया बाबर आजम ने बयान
By Manika Paliwal On August 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में शानदार तरीके से शिकस्त दी है। इसी के साथ भारत ने T20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी तरीके से लिया है और रोमांच से भरे इस मैच को हार्दिक पांड्या ने अपने शानदार छक्के से पूरा किया है। मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी बेबस नजर आए और ऐसे में मैच हारने के बाद टीम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बड़ा बयान दिया है।
बाबर आजम ने कहीं यह बड़ी बात

पाकिस्तान टीम के कप्तान ने मैच हारने के बाद कहां है हमने गेंदबाजी के साथ बेहतरीन शुरुआत की थी। यह काफी अच्छा था। हमने मैच में लगभग 10 से 15 रन बनाए हैं। लेकिन गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे तेज गेंदबाजों के ओवर पहले ही खत्म हो गए थे। इसी वजह से हमने मोहम्मद नवाज को आखिरी ओवर के लिए बचा कर रखा था हमारा दबाव बनाने का फैसला सही नहीं रहा।
इस खिलाड़ी ने छीना हमसे मैच

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि हमने बहुत अच्छी फाइड दी थी। लेकिन हार्दिक पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया और हम से यह मैच छीन लिया। हार्दिक पांड्या ने मैच में गेंद और बल्ले से दोनों से शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया उनकी वजह से टीम इंडिया को ही यह जीत नसीब हुई है।
हार्दिक पांड्या ने दिखाई शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी करते हुए तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विकेट चटकाए तो वही तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में एक बड़ी भूमिका निभाई। हार्दिक, रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी भी की थी। हालांकि मैच के आखिरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में टीम इंडिया को छक्का लगाकर जीत दिलाई है। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।