IND vs ENG: भारत को हराकर फाइनल में पंहुचा इंग्लैंड, एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की पारी के आगे धुली इंडिया की जीत
By Manika Paliwal On November 10th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा चुका है। यह मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला गया था। आपको बता दें कि यहां पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके बाद मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम।
Read More : T20 वर्ल्ड कप में रिजवान को पछाड़कर आगे निकले सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस खास रिकॉर्ड को किया अपने नाम
जीत नहीं दिला पाया हार्दिक और विराट का पचासा
टॉस को हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने पहुंची टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत काफी ज्यादा खास नहीं थी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए तो वही केएल राहुल का बल्ला आज भी फ्लॉप दिखाई दिया।
उन्होंने 5 गेंदों का सामना करते हुए महज पांच ही रन बनाए वहीं कोहली और हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को पटरी पर लाने का काम किया।
जहां इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक जड़ा तो वही टीम के लिए ऋषभ पंत ने 6 रन और सूर्यकुमार यादव ने 14 रनों का योगदान दिया टीम के लिए हाई स्कोरर रहे। हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को 168 रनों के लक्ष्य देने में अहम योगदान दिया।
एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की आतिशी पारी
168 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए फाइनल में अपनी जगह को पक्का लिया है। इंग्लैंड टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बिना एक भी विकेट के गवांए फाइनल का सफर तय कर लिया है। जहां बटलर ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली थी तो वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन बनाए और टीम को जीत के शिखर पर पहुंचाया।
Read More : सौरव गांगुली के बाद अब चेतन शर्मा पर मड़रायें संकट के बादल, T20 वर्ल्ड कप के बाद तय होगा भविष्य