पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी
By Manika Paliwal On February 16th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन हो रहा है। जहां सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। पहली पारी में भारतीय टीम ने 132 रनों के साथ शानदार जीत अपने नाम किया है और इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली
भारतीय टीम में पहला मुकाबला एक पारी और 132 रनों से जीत लिया हो लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने सबको प्रभावित करने का काम किया है टीम के टॉप ऑर्डर हो मिडिल ऑर्डर की बात करें तो रोहित शर्मा ने जहां शतकीय पारी खेली तो कहीं कोई अन्य खिलाड़ी आज तक भी नहीं लगा पाया। जिसमें भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली का नाम भी शामिल है।
उनका पहला टेस्ट मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन सभी को खोल रहा है। उन्होंने पहली पारी में महज 12 रन बनाए हैं। हालांकि विराट पूरी पारी में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। यही कारण है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर होने के कयास दिखाई दे रहे हैं।
विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बनेंगे यह खिलाड़ी
हालांकि पहला मुकाबला नहीं है जब विराट के बल्ले से रन ही निकले हो। अगर हम रिकॉर्ड पर नजर डालें तो विराट पिछली 11 पारियों में उन्होंने 50 का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 रनों की सबसे ज्यादा पारी खेली थी। जिसमें 2 बार 1 रन बनाकर वह गोल्डन डक का शिकार हो गए थे। विराट कोहली के प्रदर्शन को देखकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह अगले मैच में शुभ्मन गिल को मौका दिए जाने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं